{"_id":"61e68f5d18f45c19d51f47d0","slug":"up-election-2022-azad-samaj-party-will-contest-the-assembly-elections-alone-chandrashekhar-announced-to-contest-33-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: आजाद समाज पार्टी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी, चंद्रशेखर बोले- भाजपा को रोकने के लिए झोकेंगे पूरी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: आजाद समाज पार्टी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी, चंद्रशेखर बोले- भाजपा को रोकने के लिए झोकेंगे पूरी ताकत
Tue, 18 Jan 2022 03:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 18 Jan 2022 03:28 PM IST
सार
चंद्रशेखर ने कहा कि आज गरीब हौसला नहीं कर पाएगा कि वे किसी की लड़ाई लड़े। हम युवा हैं, बदलाव चाहते हैं। हम अपनी 33 सीटों पर लिस्ट जारी कर चुनाव में उतरेंगे। हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद भीम आर्मी
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने नोएडा में प्रेस कांफ्रेंस करके एलान किया कि वे यूपी में अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने कहा कि नेताजी से गठबंधन के लिए 18 तक का समय दिया गया था, यह समय पूरा हो गया है अब हम कोई गठबंधन नहीं करेंगे। वह 100 सीट देने की बात भी करेंगे तो भी गठबंधन नहीं होगा। अखिलेश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो अपनी बात से पलटते हैं, वो धोखा करते हैं। अखिलेश की मुझसे 25 सीटों पर वार्ता हुई थी। अलग पार्टी के लिए 14 एमएलए चाहिए या 80 लाख वोट होने चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: पलायन के मुद्दे के बाद भी कैराना में नहीं मिली जीत, इस बार मृगांका-इकरा पर विरासत बचाने का जिम्मा
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने कहा कि मैं बंद कमरे की बात को बाहर नहीं लाया था, लेकिन ये जिन्होंने की है, वे जानें। हालांकि चंद्रशेखर ने ये भी साफ किया कि स्वामी प्रसाद मौर्य जहां से लड़ेंगे, वहां हम प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई भाजपा और आरएसएस से है। दो साल से कोशिश कर रहा हूं।
चंद्रशेखर ने कहा कि आज गरीब हौसला नहीं कर पाएगा कि वे किसी की लड़ाई लड़े। हम युवा हैं, बदलाव चाहते हैं। हम अपनी 33 सीटों पर लिस्ट जारी कर चुनाव में उतरेंगे। हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं। नकुड़, रामपुर, मनिहारन, सहारनपुर देहात, मुजफ्फरनगर शहर, हापुड़, आगरा साउथ, चंदौली, जखनिया, सिराथू, बलिया, मुबारकपुर, हस्तिनापुर, एत्मातपुर, खुर्जा, मेरठ कैंट, तिरुवा, नोएडा गंगोह समेत 33 सीटों पर हम मजबूत हैं। बड़े-बड़े दल जो अहंकार पर हैं वे तीसरे-चौथे नंबर पर रहेंगे। मेरी लड़ाई ईमानदारी की है। भाजपा को रोकने के लिए पूरी ताकत झोकेंगे।
उमा किरण मैदान में, पुरकाजी में छिड़ेगा संग्राम
आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर में पुरकाजी सुरक्षित सीट से उमा किरण को प्रत्याशी बनाया है। उमा किरण सपा छोड़कर आजाद समाज पार्टी में पहुंचीं थीं। पुरकाजी में भाजपा ने प्रमोद उटवाल, गठबंधन ने पूर्व विधायक अनिल कुमार को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस से पूर्व मंत्री दीपक कुमार दावेदार हैं। सुरक्षित सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने के आसार है।
चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने पांच विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। सिवालखास से पूर्व बसपा नेता रहे हाजी सबील, सरधना से संजीवपाल, मेरठ दक्षिण से गफ्फार सैफी को टिकट देकर सैफी कार्ड खेला, किठौर से अनस मरगूब, कैंट से जॉलीपाल प्रत्याशी घोषित किए हैं। हस्तिनापुर व शहर सीट से अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई।