{"_id":"69bd6cff2f99bc1db80e447d","slug":"up-demonetisation-broke-economy-mp-questions-film-narrative-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस नेता इमरान मसूद का नोटबंदी पर फिर हमला-कह डाली ये बात, फिल्म 'धुरंधर-2' को बताया बकवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस नेता इमरान मसूद का नोटबंदी पर फिर हमला-कह डाली ये बात, फिल्म 'धुरंधर-2' को बताया बकवास
Fri, 20 Mar 2026 09:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 20 Mar 2026 09:23 PM IST
सार
सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नोटबंदी को देश की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया और एक फिल्म पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
इमरान मसूद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नोटबंदी के फैसले और हाल ही में रिलीज हुई एक फिल्म को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया है।
नोटबंदी पर उठाए सवाल
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले ने देश की कमर तोड़ दी। उनके अनुसार इसे फिल्म में मास्टर स्ट्रोक के रूप में दिखाया गया है, जबकि यह वास्तविकता से परे है और देश के लिए नुकसानदायक साबित हुआ।
यह भी पढ़ें: UP: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, दिल्ली आवास की रेकी, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Trending Videos
फिल्म को बताया बकवास
इमरान मसूद ने संबंधित फिल्म की आलोचना करते हुए कहा कि यह फिल्म बकवास है और इसे न तो लोग देखेंगे और न ही उस पर विश्वास करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्मों के जरिए गलत संदेश दिया जा रहा है।
इंदिरा गांधी का किया जिक्र
सांसद ने कहा कि यदि फिल्मों में महिमामंडन करना ही है, तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया और मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया।
सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए फिल्मों के माध्यम से माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जिन फैसलों की पहले आलोचना की गई थी, वे अब सही साबित हो रहे हैं।