फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attack on Chandrashekhar Azad: Deadly Attack On Bhim Army Chief Chandrashekhar In Deoband, Shot In The Waist

Chandrashekhar Azad : भीम आर्मी प्रमुख जानलेवा हमले में घायल, पुलिस जुटी जांच-पड़ताल में

Thu, 29 Jun 2023 01:29 AM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Jun 2023 01:29 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। उनकी कमर में गोली लगी है, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन
Attack on Chandrashekhar Azad: Deadly Attack On Bhim Army Chief Chandrashekhar In Deoband, Shot In The Waist
चंद्रशेखर - फोटो : amr ujala

विस्तार

भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर देवबंद की गांधी कॉलोनी में कार में आए बदमाशों ने उनकी कार पर चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई। वह घायल हो गए और कार के शीशे भी टूट गए। चंद्रशेखर को पहले देवबंद के सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। इसके उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड़ी संख्या में अस्पताल में समर्थक एकत्र हो गए। हमले का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस हमलावरों को तलाश रही है। आजाद से अस्पताल में मुलाकात करने के बाद सहारनपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आजाद की स्थिति स्थिर है। उन्हे गुरुवार को छुट्टी दे दी जाएगी। पुलिस मामले की पड़ताल नें जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Attack on Chandrashekhar Azad: Deadly Attack On Bhim Army Chief Chandrashekhar In Deoband, Shot In The Waist
मौके पर मौजूद कार - फोटो : amr ujala

बुधवार की शाम भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर देवबंद की गांधी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अजय कुमार की माता की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी फॉर्च्यूनर कार से लौट रहे थे। उनके साथ कार में जिला पंचायत सदस्य कारी नौशाद और महक सिंह सहित कई पदाधिकारी भी बैठे थे। जब वह फ्लाईओवर के नीचे यूनियन तिराहे से कुछ आगे निकले तो कार में आए बदमाशों ने उन पर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनके दाएं तरफ पेट को छू कर निकल गई।

 

चंद्रशेखर भाई पर हुआ हमला एक बड़ी साजिश है, इस तरह की घटना उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं । हमारे नेता के साथ पूरे देश की जनता खड़ी है हमें कमजोर समझने की गलती ना करें। -पवन गुर्जर, जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी मेरठ

विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी देहात सागर जैन सहित पुलिस अधिकारी आनन फानन में मौके पर पहुंचे और घायल चंद्रशेखर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

इस बीच चंद्रशेखर पर हमले की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने चंद्रशेखर पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए शीघ्र हमलावरों की पहचान कर उनको गिरफ्तार करने की मांग की। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि वारदात की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जा रही है।

चंद्रशेखर पर हमला कायराना हरकत: टिकैत

भाकियू के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा कि भीम आर्मी के प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला कायराना हरकत है। उत्तर प्रदेश सरकार दोषियों को चिन्हित कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का काम करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed