फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Dead bodies of two friends found on railway track in Saharanpur, atmosphere of sorrow in family

बुझ गए दो घरों के चिराग: रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिलीं लाशें, परिवारों में मचा कोहराम, नहीं हुई थी दोनों की शादी

Tue, 27 Jun 2023 06:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Jun 2023 06:40 PM IST
सार

UP News : सहारनपुर में दो दोस्तों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। परिजनों को सूचनी मिली तो कोहराम मच गया। बताया गया कि दोनों अविवाहित थे।

विज्ञापन
UP: Dead bodies of two friends found on railway track in Saharanpur, atmosphere of sorrow in family
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में अंबाला रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पता लगने पर परिजन भी घटनास्थल पर आ गए। 

विज्ञापन


वहीं, जांच में सामने आया कि दोनों सूंघने वाला नशा करते थे। इनके पास से सूंघने वाले नशे की ट्यूब भी बरामद हुई है। ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौत हुई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र की एकता कॉलोनी निवासी फोंदी (22) पुत्र इरशाद व नसीर कॉलोनी निवासी समीर (20) पुत्र अरशद का शव अंबाला रोड पर दबनी वाले कब्रिस्तान के सामने मंगलवार की सुबह अंबाला रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। दोनों के सिर और शरीर में चोटों के निशान थे। पता लगने पर थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर दोनों के परिवार के लोग भी आ गए। 

वहीं, छानबीन करने पर पता चला कि दोनों सूंघने वाला नशा करते थे। पास में ही सूंघने वाले नशे की ट्यूब भी बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि नशे में सोमवार की रात दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और इनकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका से भी इंकार कर दिया। इसके साथ ही पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया, लेकिन पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। 

यह भी पढ़ें: महंगाई की मार: मिर्च हुई और तीखी, खीरा व लाल टमाटर भी पहुंच से बाहर, थोक से लेकर फुटकर तक बढ़े सब्जियों के दाम

विज्ञापन

दोनों थे दोस्त, मचा कोहराम 
समीर और फोंदी दोस्त थे। वह अक्सर एक साथ ही रहते थे। मगर, दोनों को सूंघने वाले नशे की लत कब पड़ गई, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं हुई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 

यह भी पढ़ें: Weather News: मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से दी राहत, सुहावना हुआ मौसम, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

घर से निकले थे सोमवार शाम को, दोनों की नहीं हुई शादी 
पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक घर से सोमवार शाम के समय निकले थे, लेकिन वह रात भर घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह पुलिस से ही परिजनों को जानकारी मिली कि दोनों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों की शादी भी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed