फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Crime: watchman of Nagar Panchayat has shot in Saharanpur city

UP: सहारनपुर में फिर वारदात, बदमाशों ने चौकीदार को मारी गोली, स्कूल संचालक का हत्यारा गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2022 01:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Jun 2022 01:50 PM IST
सार

सहारनपुर में ताबड़तोड़ वारदातें हो रही हैं। जिले में स्कूल संचालक की हत्या के बाद अब नगर पंचायत कार्यालय के चौकीदार को गोली मार दी गई।

विज्ञापन
UP Crime: watchman of Nagar Panchayat has shot in Saharanpur city
चौकीदार को गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के तीतरो में नगर पंचायत कार्यालय के चौकीदार को गुरुवार देर रात में बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तीतरो के मौहल्ला अफगनान कला निवासी 35 वर्षीय फैसल पुत्र नसरू नगर पंचायत कार्यालय में बतौर चौकीदार के रूप में तैनात है। वह गुरुवार की बीती रात्रि करीब 12 बजे पहरेदारी कर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर गोली चला दी। जलकल विभाग में नियुक्त नगर पंचायत का ही एक अस्थाई कर्मचारी वहां से अपना कार्य निपटा कर घर लौट रहा था कि उसे कार्यालय की ओर से किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी, उसने अंदर जाकर देखा तो चौकीदार खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और उसके कंधे में गोली लगी थी। वहीं शरीर पर अन्य जगह पर भी घाव थे। 
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारी ने मामले की सूचना दूसरे अस्थाई कार्यालय में सो रहे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अलकेंद्र सिंह को दी। उन्होने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को मौके पर बुलाया और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। वहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार का कहना है कि अभी तक घायल कर्मचारी के बयान नहीं लिए जा सके, प्रथम दृष्टा मामला लूट न होकर रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच

स्कूल संचालक की हत्या करने वाला गिरफ्तार
सहारनपुर के गागलहेड़ी कस्बे में स्कूल संचालक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक की पुत्रवधू के परिजनों पर लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए पुत्रवधू के भाई अर्पित को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को गागलहेड़ी में स्कूल संचालक अनिल शर्मा पुत्र कैलाशचंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हत्या के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर जांच की थी। गुरुवार रात ही पुलिस ने मामले में आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया।
 

यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज को लेकर मेरठ समेत सभी जिलों में अलर्ट, झूठे वायरल मैसेज ने लिखी थी सहारनपुर में उपद्रव की पटकथा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि मृतक अनिल शर्मा के लड़के अर्पित शर्मा का विवाद कई सालों से चल रहा है। इसी विवाद के चलते अर्पित शर्मा के ससुर अशोक की ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई थी। वहीं अर्पित शर्मा की पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। दोनों का मामला कोर्ट मे चल रहा था। मृतक के बेटे अर्पित शर्मा का साला अर्पित अपने पिता की मौत का जिम्मेदार अपनी बहन के ससुराल वालों को मानता था। इसी रंजिश के चलते अर्पित ने अपनी बहन के ससुर अनिल शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed