{"_id":"6048ca168ebc3e8d382349a0","slug":"up-crime-news-a-baby-child-has-murdered-in-deoband-after-kidnapped-from-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से मासूम का अपहरण कर मांगी थी 10 लाख की फिरौती, अब नहर में मिली लाश, घर का इकलौता पुत्र था अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से मासूम का अपहरण कर मांगी थी 10 लाख की फिरौती, अब नहर में मिली लाश, घर का इकलौता पुत्र था अभय
Wed, 10 Mar 2021 07:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Mar 2021 07:01 PM IST
सार
- देहरादून से अपहृत बालक का शव देवबंद नहर से बरामद
- 10 लाख की फिरौती के लिए किया गया था व्यापारी के इकलौते पुत्र का अपहरण
- देवबंद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून के थाना सहसपुर से अपहृत पांच वर्षीय बालक का शव बुधवार को पुलिस ने देवबंद स्थित साखन नहर से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बालक का अपहरण 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए किया गया था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि देहरादून पुलिस ने देवबंद पुलिस की मदद से साखन नहर से सुबह करीब 6.30 बजे देहरादून से अपहृत पांच वर्षीय बालक का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान अभय (5 वर्ष) पुत्र पप्पू निवासी सहसपुर (देहरादून) के रूप में हुई। पप्पू सहसपुर में किराना व्यापारी है।
विज्ञापन
देहरादून क्राइम ब्रांच के विनीत जटराना ने बताया कि मंगलवार की शाम दो बदमाशों ने बालक अभय को मेला दिखाने के बहाने घर के बाहर से ही अपहरण कर लिया था। रात करीब 9.30 बजे बदमाशों ने उसके पिता को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। जिसके बाद पीड़ित पिता ने सहसपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की गाड़ी को ट्रेस कर लिया। बदमाशों ने हत्या करने के बाद बालक को प्लास्टिक के बोरे में पत्थरों से बांधकर देवबंद स्थित साखन नहर में डाल दिया। देवबंद से लौटते समय सुबह करीब चार बजे वाहन चेकिंग में दोनों बदमाश पकड़े गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: थाने पहुंचा तीन फीट का अजीम, पुलिस से लगाई शादी की गुहार, तस्वीरों के साथ जानें पूरा मामला
पकड़े गए बदमाशों की पहचान अनीस पुत्र अली हसन निवासी पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) और अनीस सलमानी सहसपुर के रूप में हुई। दोनों बदमाश मृतक बालक अभय के पड़ोस में ही रहते थे। पुलिस के मुताबिक, पांवटा साहिब निवासी अनीस टैक्सी ड्राइवर है। पुलिस ने उक्त दोनों बदमाशों की निशानदेही पर बालक का शव बरामद किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/