UP: दिनदहाड़े मर्डर से सनसनी, युवक की चाकू से गोदकर हत्या, रिश्ते में जीजा-साले लगते हैं मृतक और आरोपी
Murder in Saharanpur : यहां दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। बताया गया कि मृतक और आरोपी रिश्ते में साला-बहनोई लगते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के खाताखेड़ी में दस माह पहले प्रेम विवाह करने वाले फल विक्रेता की उसके जीजा के भाई ने सरेराह चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों पक्षों में आठ वर्षों से रंजिश चल रही थी। क्योंकि, आरोपी के भाई ने भी फल विक्रेता की बहन को भगाकर प्रेम विवाह किया था। एसपी सिटी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली मंडी पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी भी फल विक्रेता है।
यह भी पढ़ें: मां-बाप हत्याकांड का असली सच: रेस्टोरेंट में पार्टी, फिर प्लानिंग से पहुंचे घर, रूह कंपा देगी आगे की कहानी
घटना बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे कोतवाली मंडी क्षेत्र में खाताखेड़ी में सरेराह हुई। पुलिस के मुताबिक, यहीं का निवासी अहसान (26) पुत्र इमरान दस माह पूर्व मोहल्ले में ही रहने वाले रब्बू (30) की बहन इमराना को लेकर भाग गया था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके बाद परिजनों ने उनका निकाह करा दिया था। आठ वर्ष पूर्व रब्बू के भाई शहजाद ने अहसान की बहन अफसाना को भगाकर प्रेम विवाह किया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों तरफ से निकाह हो चुका था, लेकिन फिर भी इनके बीच रंजिश चल रही थी।
यह भी पढ़ें: मां-बाप हत्याकांड: पोती है गुमशुम, दादा-दादी की आंखों से नहीं थम रहे आंसू, बेटे ने की थीं क्रूरता की हदें पार
बृहस्पतिवार की शाम रब्बू ने खाताखेड़ी में घर कुछ दूरी पर तरबूज की रेहड़ी लगा रखी थी। तभी, अहसान वहां पर आ गया। रब्बू और अहसान के बीच कहासुनी हो गई। रब्बू ने चापड़ से अहसान की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। लहूलुहान हालत में अहसान जमीन पर गिर गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। अहसान भी फल विक्रेता था। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पता लगते ही कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इनके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने लिए। तत्पश्चात एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और सीओ प्रथम अजेंद्र यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी हासिल की।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अहसान ने रब्बू की बहन और रब्बू के भाई ने अहसान की बहन को भगाकर प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर इनके बीच रंजिश में अहसान की हत्या की गई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसके खिलाफ परिजनों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा जाएगी।
जिस जगह वारदात हुई है, वहां पर तीन सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस ने तीनों सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने वह चापड़ भी बरामद कर लिया है, जिससे रब्बू ने अहसान की गला रेतकर हत्या की है।
रब्बू की शादी नहीं हुई है। उसने अपने जीजा अहसान की हत्या कर बहन इमराना को विधवा कर दिया है। अहसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। अहसान के अभी कोई बच्चा नहीं है। उसकी पत्नी इमराना का रो-रोककर बुरा हाल है। वहीं, बहन अफसाना भी गमजदा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आठ साल पहले रंजिश शुरू हुई थी, लेकिन अब सबकुछ ठीक हो गया था, मगर किसी नहीं पता था कि रब्बू अब भी रंजिश रखे हुए और वह अपने जीजा की हत्या कर देगा।