Saharanpur: बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, पिता को बचाने आए दो बेटे घायल, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Saharanpur News : चंदेना कोली गांव में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, पिता को बचाने आए दोनों बेटों को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में देवबंद के चंदेना कोली गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग ऋषिपाल (70) की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। यही नहीं उसके दो बेटों को पीटकर घायल कर दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
चंदेना कोली गांव निवासी मनोज और सतीश पक्ष के बीच बृहस्पतिवार को खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी के बाद गाली गलौज हुई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। वहीं, मारपीट में मनोज, उसका भाई मनीष और पिता ऋषिपाल घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत के चलते ऋषिपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Live: मतदान खत्म, EVM में प्रत्याशियों का भाग्य कैद, जानें- कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग
बताया गया कि शाम के समय उपचार के दौरान ऋषिपाल की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मनोज की तहरीर पर सेठी, कुणाल और अनिल सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: मुस्लिमों के बंटवारे से BJP का पलड़ा भारी, ओवैसी की पार्टी कर गई कमाल, BSP वोटरों का बदला रुख
सीओ रामकरण का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिले। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।