{"_id":"63fa5194042f54dc510cdeb4","slug":"up-board-exam-34595-candidates-appeared-for-class-10th-and-12th-saharanpur-news-c-14-1-133270-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: दसवीं और 12वीं के 34,595 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: दसवीं और 12वीं के 34,595 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
Sat, 25 Feb 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शनिवार को विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में दसवीं और 12 वीं के 34,595 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही।
शनिवार को पहली पाली में दसवीं की चित्रकला और रंजनकला विषय की परीक्षा 98 केंद्रों पर हुई। इन विषयों के लिए जिले भर में 33,288 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 31,309 ने परीक्षा दी, जबकि 1,979 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली ही पाली में 12 वीं की कृषि अभियंत्रण, कृषि पशुपालन विषय की परीक्षा 14 केंद्रों पर हुई। इसमें कुल 673 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 643 ने परीक्षा दी, जबकि 30 अनुपस्थित रहें। दूसरी पाली में 12 वीं की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र एवं तर्कशास्त्र विषय की परीक्षा 72 परीक्षा केंद्रों पर हुई।
इन विषयों के लिए जनपद में 3,005 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 2,643 ने परीक्षा दी, जबकि 362 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस प्रकार हाईस्कूल और इंटर को मिलाकर कुल पंजीकृत 36,966 के सापेक्ष 34,595 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2,371 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दल सक्रिय रहे और केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।