फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: BJP to sound the election bugle from Saharanpur on the 20th

यूपी: सहारनपुर से 20 को भाजपा का चुनावी शंखनाद, बूथ स्तर तक होगी समीक्षा, आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

Tue, 15 Sep 2026 09:16 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 15 Sep 2026 09:16 PM IST
सार

Saharanpur News: भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चुनावी जमीन को परखने की कवायद शुरू कर दी है। सम्मेलन का स्थान और समय जल्द ही तय किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि होंगे और संयोजकों की नब्ज टटोली जाएगी। 

विज्ञापन
UP: BJP to sound the election bugle from Saharanpur on the 20th
नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष - फोटो : @ANI

विस्तार

सहारनपुर में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शक्ति केंद्र संयोजकों का बड़ा सम्मेलन करेगी। 20 सितंबर को होने वाले इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन महज संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चुनावी जमीन को परखने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा का चुनावी शंखनाद भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा ने बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने के लिए छह से आठ बूथों को मिलाकर एक शक्ति केंद्र बनाया है। पश्चिमी यूपी में ऐसे करीब 4800 शक्ति केंद्र हैं। प्रत्येक शक्ति केंद्र पर संयोजक की भूमिका अहम है। वह संबंधित बूथों के कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय के साथ पार्टी के कार्यक्रमों, मतदाता संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में हजारों संयोजकों का एक मंच पर जुटना भाजपा के लिए सीधे बूथ स्तर तक चुनावी तैयारियों की समीक्षा का अवसर होगा। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय नितिन नवीन मुख्य अतिथि रहेंगे। हालांकि जिले में यह कार्यक्रम कहां होगा और समय क्या रहेगा, इस पर मंथन चल रहा है।
 
विज्ञापन

राजनीतिक तौर पर सम्मेलन को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पश्चिमी यूपी में जातीय समीकरण, किसान मुद्दे और स्थानीय स्तर पर गठबंधन की राजनीति चुनावी नतीजों को प्रभावित करती है। भाजपा नेतृत्व शक्ति केंद्र संयोजकों के जरिए इन मुद्दों की जमीनी स्थिति समझने के साथ संगठन की कमजोर कड़ियों की पहचान कर सकता है। 

सम्मेलन के जरिए भाजपा यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि चुनावी रणनीति केवल शीर्ष नेतृत्व तक सीमित नहीं, बल्कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर तैयार की जा रही है। यह सम्मेलन पश्चिमी यूपी में भाजपा के चुनावी नेटवर्क की ताकत और उसकी जमीनी सक्रियता का बड़ा परीक्षण भी माना जा रहा है।
 

ये बोले जिलाध्यक्ष
20 सितंबर को यह सम्मेलन होना है। आगामी एक-दो दिन में इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी कि कार्यक्रम कहां होगा और किस समय होगा। उच्च पदाधिकारियों से इस पर मंथन चल रहा है।
- अजीत सिंह राणा, सहारनपुर जिलाध्यक्ष भाजपा

ये भी देखें...
यूपी: 70 ग्रुपों में किशोरियों और बच्चों के अश्लील वीडियो पोस्ट किए, देहरादून व शामली के दो युवक गिरफ्तार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed