{"_id":"6aa950753b83e6dd310603ec","slug":"up-obscene-videos-of-adolescent-girls-and-children-posted-in-70-groups-two-youths-from-arrested-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 70 ग्रुपों में किशोरियों और बच्चों के अश्लील वीडियो पोस्ट किए, देहरादून व शामली के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 70 ग्रुपों में किशोरियों और बच्चों के अश्लील वीडियो पोस्ट किए, देहरादून व शामली के दो युवक गिरफ्तार
Tue, 15 Sep 2026 07:35 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 15 Sep 2026 07:35 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर लड़कियों के वीडियो शेयर किए गए थे। साइबर थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद देहरादून के शाहरुख और शामली के रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने देहरादून और बाबरी के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के छरबा निवासी मोहम्मद शाहरुख और बाबरी थाना क्षेत्र के बंतीखेड़ा निवासी रिजवान के रूप में हुई है। दोनों ने 70 से अधिक सोशल मीडिया ग्रुप में नाबालिग लड़कियों की अश्लील वीडियो पोस्ट कीं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) के माध्यम से बच्चों से संबंधित ऑनलाइन यौन शोषण एवं अश्लील सामग्री की सूचना पुलिस को मिली थी। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी विश्लेषण के दौरान संबंधित सर्विस प्रोवाइडरों से मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार शाहरुख ने व्हाट्सएप मैसेंजर के माध्यम से किशोरियों के अश्लील वीडियो अपलोड किए।
दूसरे मामले में आरोपी रिजवान ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल समीर सिद्दीकी के मैसेंजर का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो अपलोड किया। मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ये भी देखें...
अंकित हत्याकांड: एनकाउंटर में शूटर मोहित और सुमित की मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम शामली ने दिए आदेश
ये भी देखें...
अंकित हत्याकांड: एनकाउंटर में शूटर मोहित और सुमित की मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम शामली ने दिए आदेश