फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Big action of ATS in Deoband, raided the city and detained the suspect

UP: देवबंद में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, छापा मारकर संदिग्ध को हिरासत में लिया, स्थानीय पुलिस को नहीं लगी भनक

Mon, 17 Jul 2023 08:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Jul 2023 08:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में एटीएस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। चर्चा है कि पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी है।वहीं स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की जानकारी होने से इनकारी किया है।

विज्ञापन
UP: Big action of ATS in Deoband, raided the city and detained the suspect
UP ATS

विस्तार

देवबंद में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) द्वारा नगर में छापा मारकर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। चर्चा है कि पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी है। वहीं, स्थानीय पुलिस को एटीएस की कार्रवाई की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को एटीएस की कार्रवाई से देवबंद फिर सुर्खियों में आ गया है। सूत्र बताते हैं कि एटीएस की सहारनपुर यूनिट की टीम दोपहर में इनोवा कार में सवार होकर आई।
विज्ञापन


टीम ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 स्थित एक दीनी इदारे के समीप से साइकिल पर जा रहे संदिग्ध युवक को रोका और पूछताछ करने के बाद उसे अपने साथ ले गई। नगर में चर्चा है कि एटीएस जिस संदिग्ध को अपने साथ ले गई वह बांग्लादेशी नागरिक है। इसी शक में उसे उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Exclusive: गरीब करते रहे इंतजार, गोदामों में सड़ा लाखों क्विंटल चावल, PM अन्न योजना के तहत हुआ था आवंटन

एटीएस की कार्रवाई की पुलिस अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है। एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि उन्हें एटीएस की कार्रवाई जानकारी नहीं है। इस संबंध में एटीएस के अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं।
 

जिले कई बार पकड़े जा चुके हैं संदिग्ध, आतंकी संगठनों से भी मिले कनेक्शन
पहले भी एटीएस देवबंद में कई बार कार्रवाई कर संदिग्धों को हिरासत में ले चुकी है। कुछ मामलों में संदिग्धों के आतंकी संगठनों से संबंध होने की बातें भी सामने आ चुकी है।

वहीं, जिले भर में एटीएस कई बार कार्रवाई कर संदिग्धों को पकड़ चुकी है। कुछ आरोपियों के अफगानिस्तान और पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से कनेक्शन भी मिले हैं।

इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि जिले में संदिग्धों को संरक्षण मिलता है। एटीएस की कार्रवाई में बार-बार खुलासे हुए हैं, लेकिन कौन लोग इनको संरक्षण देेते हैं, उनकी गर्दन तक एटीएस और पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाते हैं। इसी वजह से संदिग्ध यहां रहकर देश विरोधी गतिविधियों में आसानी से लिप्त रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed