{"_id":"6908666176e78f6318056be3","slug":"up-after-meerut-s-central-market-threat-of-demolition-in-saharanpur-three-days-ultimatum-to-415-families-2025-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ की सेंट्रल मार्केट के बाद सहारनपुर में ध्वस्तीकरण का खतरा, 415 परिवारों को तीन दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ की सेंट्रल मार्केट के बाद सहारनपुर में ध्वस्तीकरण का खतरा, 415 परिवारों को तीन दिन का अल्टीमेटम
Mon, 03 Nov 2025 01:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:53 PM IST
सार
Saharanpur News: बेहट की इंदिरा कॉलोनी में सिंचाई विभाग ने 415 मकानों पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया है। तीन दिन में मकान खाली करने को कहा है। उसके बाद जेसीबी चलाने की बात कहते हुए सोमवार को मुनादी कराई गई।
विज्ञापन
मुनादी कराती सिंचाई विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेहट कस्बे की इंदिरा कालोनी के 415 परिवारों को सिंचाई विभाग की टीम ने भूमि खाली करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। टीम ने इन परिवारों के मकानों पर निशानदेही की है।
विज्ञापन
मुनादी के दौरान मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरा में 415 परिवार रहते हैं। सिंचाई विभाग का कहना है कि कालोनी अवैध रूप से सिंचाई विभाग की जमीन पर बसी है। इन परिवारों को पिछले दिनों नोटिस जारी करते हुए भूमि खाली करने के लिए कहा गया था। इस पर कालोनी के 70 परिवार सिविल कोर्ट चले गए थे और सिंचाई विभाग की कार्रवाई पर स्टे ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम पुलिस को साथ लेकर कालोनी पहुंची और कोर्ट से स्थगन आदेश लेने वाले परिवारों को छोड़कर अन्य सभी के मकानों पर लाल रंग से क्रॉस बनाकर उन्हें भूमि खाली करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद ध्वस्तीकरण कर भूमि को खाली कराया जाएगा।