फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: 51.69 percent voting for district panchayat by-election in Saharanpur

UP: इस जिले में 51.69 प्रतिशत हुआ मतदान, मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, कल होगी मतगणना

Thu, 04 Aug 2022 10:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Aug 2022 10:35 PM IST
सार

यूपी के इस जिले में जिला पंचायत के वार्ड 43 के सदस्य पद के लिए मतदान 54.67 प्रतिशत रहा, जबकि सभी पदों पर 51.69 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
UP: 51.69 percent voting for district panchayat by-election in Saharanpur
मतदान, उपचुनाव में मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के लिए हुआ मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान जिला पंचायत के वार्ड 43 के सदस्य पद, क्षेत्र पंचायत के तीन पदों, ग्राम प्रधान के एक पद और ग्राम पंचायत सदस्य के एक पद के लिए हुआ है। जिला पंचायत के वार्ड 43 के सदस्य पद के लिए मतदान 54.67 प्रतिशत रहा, जबकि सभी पदों पर 51.69 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना शुक्रवार यानि आज सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी।

विज्ञापन


गुरुवार को जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के लिए मतदान हुआ। इनमें सबसे महत्वपूर्ण जिला पंचायत के वार्ड संख्या 43 में सदस्य पद के लिए मतदान था। इस पद के लिए नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में मतदान शांतिपूर्ण हुआ। जनपद में रिक्त पदों के लिए 51.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। जिला पंचायत के वार्ड 43 की मतगणना दिल्ली रोड स्थित गौरी शंकर इंदरपाल सिंह इंटर कॉलेज में होगी। अन्य पदों की संबंधित विकास खंडों में मतगणना होगी। 
विज्ञापन


गुडुम्ब प्रधान पद के लिए 1668 ने डाले वोट
विकास खंड की ग्राम पंचायत गुडुम्ब में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में 72.56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसी के साथ पांच प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा। रामपुर मनिहारान एसडीएम संगीता राघव ने भी मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदाताओं से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। चुनाव अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत में कुल 2298 मतदाताओं में से 1668 ने अपने मत का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांवड़ लाने वाले बाबू खान का दर्द: ...साहब मेरा तीन साल का मानदेय रोक दिया, SDM ने सुनी पूरी कहानी

मतदाताओं ने दिखाया उत्साह
जिला पंचायत के वार्ड 43 के लिए हुए उपचुनाव में मतदान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं थाना क्षेत्र के गांव भारापुर, माली, पुंड़ेन, कुरलकी, छाछरेकी, फाकरेड़ा, शाहपुर, गडोला, आभा, शरबतपुर, आसेवाला, नथोड़ी, चुनेहटी शेख, सुनेहटी खरखड़ी गांवों में मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। बुजुर्ग व महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। हरोड़ा गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव भी शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक चित्रांशु गौतम व थाना प्रभारी सुबे सिंह, फतेहपुर थाना प्रभारी सतेंद्र नागर भारी पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों का लगातार भ्रमण करते रहे।

इस तरह बढ़ा मतदान प्रतिशत
 समय                  मतदान प्रतिशत

09 बजे                      14.48
11 बजे                       30.10 
01 बजे                      38.28
03 बजे                      45.43
 05 बजे                     51.69
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed