फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Unseasonal Flash Flood Wreaks Havoc in Shakambhari, Vehicles Swept Away, Woman Dies

बेमौसम बारिश का कहर: शाकंभरी खोल में आई बाढ़, कई वाहनों समेत बह गए श्रद्धालु, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

Fri, 29 May 2026 10:33 AM IST
Dimple Sirohi राजन शर्मा, अमर उजाला, सहारनपुर
राजन शर्मा, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 29 May 2026 10:33 AM IST
सार

 सहारनपुर के शाकंभरी देवी क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। कई वाहन बह गए जबकि दो महिलाओं की मौत हो गई। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन
Unseasonal Flash Flood Wreaks Havoc in Shakambhari, Vehicles Swept Away, Woman Dies
ट्रैक्टर पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात अचानक आई बेमौसम बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। शिवालिक पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद पहाड़ों से आए तेज पानी के बहाव में कई वाहन बह गए। हादसे के दौरान श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। बाढ़ की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन




तेज बहाव में बहे वाहन, मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, रात में शिवालिक पहाड़ियों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद अचानक पानी का तेज बहाव शाकंभरी क्षेत्र में पहुंच गया। देखते ही देखते पानी ने विकराल रूप ले लिया और कई ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल तथा अन्य वाहन बह गए।
विज्ञापन


मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु अचानक आई बाढ़ से घबरा गए। क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: स्मृति: घर जला पर राख में भी जिंदा रही मोहब्बत, दंगों ने बदली बशीर बद्र की शायरी, इंसानियत पर कभी न टूटा यकीन 
 

Unseasonal Flash Flood Wreaks Havoc in Shakambhari, Vehicles Swept Away, Woman Dies
सहारनपुर में आंधी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

महिला का शव एक किलोमीटर दूर मिला
बाढ़ के तेज बहाव में दो महिला बह गईं। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद दोनों महिलाओं के शव लगभग एक किलोमीटर दूर भूरादेव मंदिर के पास बरामद किया गया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

प्रशासन ने शुरू कराया राहत एवं बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, तहसीलदार विजय कुमार, नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह तथा कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

पुलिस और प्रशासन की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से प्रभावित श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और पहाड़ी क्षेत्रों के पास जाने से बचने तथा सावधानी बरतने की अपील की है।

Unseasonal Flash Flood Wreaks Havoc in Shakambhari, Vehicles Swept Away, Woman Dies
सहारनपुर में आंधी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
रात में आए तूफान से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप, कई विद्युत पोल टूटे
रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देर रात आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचा दी। तूफान के चलते देवबंद रोड पर दो बड़े पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे करीब छह विद्युत पोल और बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

इसके अलावा नई तहसील परिसर में स्थित करीब पांच वकीलों के चेंबरों को भी नुकसान पहुंचा। तेज आंधी के कारण चेंबरों की छतों पर लगी सीमेंट की चादरें उड़ गईं, जिससे अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार तूफान काफी तेज था और कई स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, तूफान के चलते बागों में आम गिरने से बाग ठेकेदारों को भी भारी नुकसान हुआ।

Unseasonal Flash Flood Wreaks Havoc in Shakambhari, Vehicles Swept Away, Woman Dies
सहारनपुर में आंधी बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

नगर पंचायत सहित दो दर्जन से ज्यादा गांवों की बिजली गुल, आम और लीची के बागों में भारी नुकसान
छुटमलपुर। रात 11 बजे आए आंधी तूफान के बाद फतेहपुर बिजली घर से जुड़े छुटमलपुर नगर पंचायत सहित क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांवों की बिजली गुल पड़ी है। कई जगहों पर बिजली के खंभे टूट गए। लाइनों पर पेड़ गिरे पड़े हैं। कमेशपुर पारेषण केंद्र से फतेहपुर बिजलीघर को आने वाली लाइन भी कई जगह से टूटी पड़ी है।

उपखंड अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि विद्युत कर्मचारी की टीमें लाइनों को क्लियर करने में लगी है। अभी आपूर्ति चालू होने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। उधर अंधड ने आम और लीची के बागों में भी काफी नुकसान पहुंचाया है। बड़ी संख्या में पेड़ टूटे हैं। इससे उन पर लगी फसल भी नष्ट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed