फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   University will celebrate first foundation day on December 2

Saharanpur News: दो दिसंबर को पहला स्थापना दिवस मनाएगा विश्वविद्यालय

Wed, 30 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
University will celebrate first foundation day on December 2
सहारनपुर के पुवांरका स्थित माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में पत्रकारो से वार्ता करते कुलपति प्र? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय दो दिसंबर 2022 को अपना पहला स्थापना दिवस मनाएगा। इस दिन विश्वविद्यालय परिसर पुवांरका में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली जनपद के 215 महाविद्यालय आते हैं। शैक्षिक सत्र 2022-23 से विश्वविद्यालय द्वारा अपने स्तर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को स्नातक स्तर पर लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य पाठ्यक्रमों को प्रभावी करने की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय के सामने अनुभवी एवं कुशल कार्मिकों की कमी एक बड़ी चुनौती है, लेकिन फिर भी उपलब्ध सीमित कार्मिकों के माध्यम से विश्वविद्यालय की प्रत्येक गतिविधि को सफलतापूर्वक संचालित किया गया है। कुलपति ने बताया कि 50 एकड़ भूमि में विश्वविद्यालय भवन का निर्माण जारी है। इसमें प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन व कुलपति आवास का निर्माण कार्य चल रहा है। पत्रकार वार्ता में कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मोर्य, वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. विपिन गिरि, प्रवीण कादयान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed