{"_id":"5f9717268ebc3e9baf5ce8f0","slug":"university-not-yet-formed-illegal-colonies-started-to-be-cut-saharanpur-news-mrt508091294","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी अभी बनी नहीं, अवैध कालोनियां कटनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी अभी बनी नहीं, अवैध कालोनियां कटनी शुरू
विज्ञापन
- सहारनपुर में पुवांरका मार्ग पर काटी जा रही कालोनी।
- फोटो : SAHARANPUR
यूनिवर्सिटी अभी बनी नहीं, अवैध कालोनियां कटनी शुरू
सहारनपुर। पुवांरका में राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण की कवायद क्या शुरू हुई, सहारनपुर से पुवांरका तक अवैध प्लाटिंग का खेल शुरू हो गया है। करीब 10 किलोमीटर के दायरे में ही 20 से ज्यादा अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। इन कालोनियों को यूनिवर्सिटी के नजदीक होने का हवाला देकर लोगों को भरमाने की कोशिश की जा रही है।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में काटी जा रही इन अवैध कालोनियों के मानचित्र तक स्वीकृत नहीं हैं। जहां से जिला पंचायत की सीमा शुरू होती है, वहां भी बगैर मानचित्र और अनुमति के ही कालोनी काटी जा रही हैं। इनमें अभी मकान नहीं बने हैं, सिर्फ प्लाटिंग ही हो रही है।
हर कालोनी पर लगा बोर्ड, यूनिवर्सिटी के नजदीक
पुवांरका मार्ग पर अवैध कालोनियां काटने का आलम यह है कि सड़क किनारे के खेत में कुछ ईंटों से निशानदेही कर दी गई है। छोटे-छोटे प्लाट दर्शाए जा रहे हैं। वहीं, अधिकांश प्लाटिंग पर ऐसे बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर यूनिवर्सिटी पांच किलोमीटर दूर और यूनिवर्सिटी मार्ग लिखा है, ताकि प्लाट खरीदने वालों को लालच दिया जा सके। इसके अलावा पुवांरका में राजकीय महाविद्यालय के सामने भी प्लाटिंग हो चुकी है, क्योंकि राजकीय महाविद्यालय को भी राज्य विवि में शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
जमीन के दाम में भी उछाल
सहारनपुर शहर से गांव चकहरेटी, सरकड़ी शेख, आसनवाली और फिर पुवांरका आता है। पुवांरका में विश्वविद्यालय स्थापना की कवायद के साथ ही इस मार्ग पर जमीन के दाम में जबरदस्त उछाल आया है। तीन साल पहले तक सड़क किनारे की जिस जमीन का दाम 15 से 20 लाख रुपये बीघा था, अब 30 से 40 लाख रुपये बीघा हो गया है।
भविष्य में काफी विकसित होगा ये इलाका
गांव चकहरेटी तक इसे जनता रोड बोला जाता है तो उससे आगे पुवांरका मार्ग। इस मार्ग पर मैनेजमेंट कॉलेज और इंटरमीडिएट विद्यालय भी पहले से संचालित हैं। वहीं, कई टैक्सटाइल फैक्टरी भी यहां हैं। इसके अलावा राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना होने से भविष्य में यह इलाका काफी विकसित होने की पूरी संभावना है।
कुछ दिन पहले ही जनता रोड पर प्राधिकरण की सीमा तक निरीक्षण किया गया था। वहां तक दो कालोनियां अवैध रूप से विकसित की जा रही थीं, जिनको नियमित कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कालोनी नियमित नहीं कराई जाती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- डीपी सिंह, कार्यवाहक सचिव, सहारनपुर विकास प्राधिकरण

- सहारनपुर में पुवांरका मार्ग पर काटी जा रही कालोनी।- फोटो : SAHARANPUR