फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   University does not have correct figures of seats

Saharanpur News: विश्वविद्यालय के पास नहीं सीटों का सही आंकड़ा

Mon, 20 May 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 20 May 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
University does not have correct figures of seats
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इन दिनों ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। मगर उक्त पाठ्यक्रमों में कितनी सीटें हैं, इसका विश्वविद्यालय के पास कोई सटीक आंकड़ा नहीं है। विश्वविद्यालय आंकड़ा जुटा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की स्थापना को दो वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों, निजी संस्थानों की संख्या 212 है, जिनमें अनेक पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित हैं। मगर उक्त पाठ्यक्रमों में कुल कितनी सीटें हैं, विश्वविद्यालय यह जुटाने में लगा है। इसके लिए महाविद्यालयों और निजी संस्थानों से सूचनाएं ली जा रही हैं। इतना ही नहीं, राजकीय और एडेड महाविद्यालय गिनी-चुनी संख्या में हैं, जिनकी सीटों तक का कोई आंकड़ा विश्वविद्यालय के पास नहीं है। विश्वविद्यालय अधिकारियों का कहना है कि सीटें जरूरत के हिसाब से बढ़ती और घटती रहती हैं। सहायक समन्वयक प्रवेश डॉ. हरवीर सिंह ने बताया कि राजकीय और एडेड महाविद्यालयों में सीटों का डाटा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed