फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   University developed into a skill development center

स्किल डेवेलपमेंट सेंटर के रूप में विकसित हो यूनिवर्सिटी

Sat, 24 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
University developed into a skill development center
सहारनपुर। राज्य विश्वविद्यालय में कौशल विकास सेंटर विकसित करने को लेकर ऐसे पाठ्यक्रम लागू कराए जाने की मांग उठ रही है, जो उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल डिफेंस कॉरिडोर और नोएडा में फिल्म सिटी की स्थापना को देखते हुए महत्वपूर्ण होंगे।
विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर के पुंवारका में राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए जमीन खरीदने से लेकर लेआउट तैयार कराने और टेंडर की प्रक्रिया तक हो चुकी है। अभी विश्वविद्यालय में शैक्षिक कार्य शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन भौगोलिक स्थिति और यहां की प्रतिभाओं को देखते हुए यहां ऐसे पाठ्यक्रमों की दरकार है जो युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने के साथ ही देश और प्रदेश में आगामी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए मददगार बन सकें।
विज्ञापन

सहारनपुर स्टेट यूनिवर्सिटी की कोआर्डिनेशन कमेटी के संयोजक केके शर्मा ने इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई आला अफसरों को पत्र भेजकर इसकी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि सहारनपुर में बनने जा रही यूनिवर्सिटी सहारनपुर मंडल के तीन जिलों को जोड़ती है। इससे करीब 300 कॉलेज संबद्ध होंगे। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल डिफेंस कॉरिडोर केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है, नोएडा फिल्म सिटी यूपी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यदि सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय को स्किल डेवेलपमेंट सेंटर के रूप में विकसित किया जाए तो इन दोनों ही प्रोजेक्ट को ध्यान में रखते हुए यहां शोध करने वाले युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा। साथ ही देश को ऐसे युवा वैज्ञानिक मिल सकेंगे और दूसरे देशों की तकनीक पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उनका कहना है कि यहां पर माइक्रो इलेक्ट्रानिक्स, सिविल एंड डिफेंस एयरक्राफ्ट मैन्यूफैक्चरिंग, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर हार्डवेयर एंड मैन्युफैक्चरिंग का कोर्स कराया जाए। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे रोबोट आदि भी विकसित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed