फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Unique ID cards will also be made for workers in the unorganized sector

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के भी बनेंगे यूनिक आईडी कार्ड

Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Unique ID cards will also be made for workers in the unorganized sector
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के भी बनेंगे यूनिक आईडी कार्ड
विज्ञापन

सहारनपुर। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अब ई- श्रम पोर्टल पर यूनिक आईडी कार्ड बनाए जाएंगे। श्रमिक इसके लिए किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।
यूनिक आईडी कार्ड बनने के बाद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसका एक वर्ष का खर्च सरकार स्वयं वहन करेगी। पंजीकरण के लिए आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का ना तो पीएफ खाता होना चाहिए और ना ही वह आयकर का भुगतान करता हो। आवेदक के पास आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल फोन होना चाहिए। इसे लेकर वे कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। सभी सीएससी पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

ये हैं इसके पात्र
छोटे एवं सीमांत किसान, कृषि मजदूर, ईंट भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिक, आरा मशीन पर काम करने वाले, दाइयां, नाई, सब्जी एवं फल विक्रेता, समाचार पत्र विक्रेता, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, बढ़ई, टेनरी में काम करने वाले, बुनकर, भवन एवं निर्माण श्रमिक, पशुपालक, मछुआरे, दूध विक्रेता मोची, घरों में काम करने वाले आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के यूनिक आईडी कार्ड बनाए जाने शुरू हो गए हैं। सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर यह निशुल्क बनाए जाएंगे। इसके माध्यम से उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
- शक्तिसेन मौर्य, उप श्रमायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed