{"_id":"63243f69537290053c16f43c","slug":"unique-case-from-deoband-musharraf-ali-was-worshiping-shivling-and-said-that-faith-in-lord-bholenath","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद से अनोखा मामला: मुशर्रफ अली ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक, बोले- भगवान भोलेनाथ में उनकी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद से अनोखा मामला: मुशर्रफ अली ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक, बोले- भगवान भोलेनाथ में उनकी आस्था
Fri, 16 Sep 2022 02:48 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:48 PM IST
सार
देवबंद से एक अनोखा मामला सामने आया है। मुशर्रफ अली ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ में उनकी आस्था है।
विज्ञापन
राव मुशर्रफ अली
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली द्वारा शिवलिंग पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें मुशर्रफ अली शिवलिंग के समक्ष मंत्रोच्चारण से पूजा-अर्चना करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
वायरल वीडियो पर बन्हेड़ा निवासी राव मुशर्रफ अली ने कहा कि भगवान शिव भोलेनाथ की हम सब पर कृपा बनी रहे। हमने अपने पूर्वजों की परंपराओं और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Raid in Hotels: होटल में प्रेमी जोड़ों को इस हालत में देख दंग रह गए अफसर, जब्त किया ये सामान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ में उनकी आस्था है। वह जल्द ही वाराणसी जाकर भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगे। बता दें कि राव मुशर्रफ अली इस प्रकार के कृत्यों के चलते हमेशा उलमा के निशाने पर तो रहते ही हैं। उन्हें विदेशों से भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। जिनके लिए उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराईं।
यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: मास्टरमाइंड पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बोली- सहन नहीं हो रहा था अत्याचार, जानें पूरा सच