फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Union workers staged a sit-in at the police stations in protest against the attack on Tikait

टिकैत पर हमले के विरोध में यूनियन कार्यकर्ताओं ने थानों पर दिया धरना

Tue, 31 May 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Union workers staged a sit-in at the police stations in protest against the attack on Tikait
नागल में थानाध्यक्ष को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/नागल (सहारनपुर)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत पर कर्नाटक में जानलेवा हमला कर स्याही फेंकने की घटना के बाद यूनियन कार्यकर्ता में उबाल है। जिले में जगह-जगह थानों पर यूनियन कार्यकर्ताओं ने धरना देकर राकेश टिकैत को उच्च स्तरीय सुरक्षा तथा आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर पीएम को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे।
विज्ञापन

छुटमलपुर में जिला प्रवक्ता चौ. रघुबीर सिंह की अगुवाई में किसान सोमवार की शाम चार बजे नारेबाजी करते हुए फतेहपुर थाने पहुंचे। जहां वे दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। करीब चार घंटे तक धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसओ सतेंद्र नागर को ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान चौ. रघुबीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, जिला उपाध्यक्ष नरेश स्वामी ने कहा कि इस कायराना कृत्य की यूनियन निंदा करती है। धरना देने वालों में नगर अध्यक्ष अब्दुल हसीब, सचिन चौधरी, नदीम, डा राजबीर कांबोज, सोहनवीर सिंह, बुरहान, नीटू प्रधान, गजे सिंह प्रधान, खड़क सिंह, मुकर्रम अली, राजकुमार राणा आदि रहे।
विज्ञापन

नागल में शाम छह बजे भाकियू कार्यकर्ता थाने पहुंचे और दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। एक घंटा तक थाना गेट पर पर धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन थाना प्रभारी देशराज सिंह को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल सिंह पनियाली, योगेंद्र उर्फ पप्पू, कपिल मुखिया, विनोद खन्ना, यशपाल सिंह ,भूपेंद्र त्यागी, जितेंद्र चौधरी, राजवीर सिंह, भूरा, नरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, अजनीश, वीरपाल, गुरु वचन, रामवीर सिंह, संजय सिंह आदि रहे।

फतेहपुर थाने में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

फतेहपुर थाने में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed