फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Union Railway Minister will come on a two-day tour on July 14

कल दो दिवसीय दौर पर आएंगे केंद्रीय रेलमंत्री

Wed, 13 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Union Railway Minister will come on a two-day tour on July 14
सहारनपुर। 14 जुलाई यानी कल केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर सहारनपुर आएंगे। वह एक तरफ जहां अधिकारियों संग बैठक करेंगे, वहीं भाजपा पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। रेलमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भाजपा हाईकमान ने जनपद सहारनपुर, अमरोहा और बिजनौर लोकसभा की जिम्मेदारी दी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार भाजपा इन सभी सीटों पर कमल खिलाना चाहती है। उनका कार्यक्रम आ गया है। पौने दस बजे केंद्रीय रेल मंत्री सहारनपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात वह सर्किट हाउस में कोर कमेटी और भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात जिला, महानगर और मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से वार्ता कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात पत्रकारों से वार्ता करेंगे। इसके अलावा शहर के चिकित्सकों, अधिवक्ताओं और व्यापारियों से भी वार्ता करेंगे। केंद्रीय रेलमंत्री 15 जुलाई की सुबह मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने जाएंगे। इसके पश्चात बेहट विधानसभा क्षेत्र की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसी क्रम में देवबंद, रामपुर मनिहारान विधानसभा की भी बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय रेलमंत्री के आगमन को लेकर रेलवे और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा है। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया सह-संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि 14 जुलाई को केंद्रीय रेलमंत्री दो दिवसीय दौरे पर सहारनपुर आ रहे हैं, जो लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed