फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Union Minister Nitin Gadkari did aerial survey of elevated road

Saharanpur News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया एलिवेटेड रोड का हवाई सर्वे

Thu, 06 Apr 2023 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari did aerial survey of elevated road
एलिवेटेड रोड का हवाई सर्वे करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
समय अभाव के चलते स्थलीय दौरा हुआ स्थगित
विज्ञापन

दो दिन से तैयारियों में जुटे थे अधिकारी

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर/छुटमलपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली देहरादून इकॉनमिक कॉारिडोर और एलिवेटेड रोड का हवाई सर्वे कर कार्य की प्रगति जांची। हालांकि उन्हें एलिवेटेड रोड का स्थलीय निरीक्षण करना था जो ऐन वक्त पर स्थगित हो गया। इसके चलते जिला प्रशासन की मंत्री की अगवानी के लिए की गई सारी तैयारियां धरी रह गई। स्वागत के लिए हेलीपैड स्थल पर पहुंचे भाजपा नेताओं को भी निराश होकर लौटना पड़ा।

दिल्ली देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर के राष्ट्रीय राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर बनाए जा रहे सबसे महत्वपूर्ण हिस्से 12 किमी के एलिवेटेड रोड की कार्य प्रगति देखने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बृहस्पतिवार शाम 3:30 बजे गणेशपुर में बने हेलीपैड पर उतरना था। यहां से वे कार द्वारा एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करते। इसके लिए जिला प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी बुधवार को पूरा दिन और रात तैयारियों में जुटे रहे। गणेशपुर में हेलीपैड बनाने के साथ ही जिला अधिकारी अखिलेश सिंह, एडीएम प्रशासन डाॅ. अर्चना द्विवेदी, एसडीएम बेहट दीपक कुमार, एसपी देहात सागर जैन ने बुधवार देर शाम तक तैयारियों का जायजा लिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी अधिकारी सुबह ही गणेशपुर में पहुंच गए थे। भाजपा नेता पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. महेंद्र सैनी, रुड़की विधायक प्रदीप बतरा, साहब सिंह पुंडीर सहित क्षेत्रीय भाजपाई भी केंद्रीय मंत्री की आगवानी को हेलीपैड पर डटे रहे। शाम सवा पांच बजे अचानक कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना आई, जिसके बाद वहां जुटे नेता लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके करीब दस मिनट बाद केंद्रीय मंत्री ने हेलीकाॅप्टर से निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का हवाई सर्वे किया। करीब दस मिनट तक शिवालिक जंगल के ऊपर हेलीकाॅप्टर उड़ान भरने के बाद केंद्रीय मंत्री को लेकर दिल्ली लौट गया।
एसएसपी डा विपिन ताड़ा ने बताया कि समय अभाव के कारण मंत्री कार्यक्रम में नहीं आ सके, वह हवाई सर्वे कर गए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. महेंद्र सैनी ने बताया कि परिवहन मंत्री को कार्यक्रम में आना था, मगर शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री द्वारा कैबिनेट की बैठक बुलाए जाने के कारण वे कार्यक्रम स्थल पर नहीं आए और हवाई सर्वे कर लौट गए।


-----------------
12 किलोमीटर का बनेगा एनिमल कॉरिडोर


छुटमलपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से देहरादून तक छह लेेन कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण होते ही देश की राजधानी से देहरादून की दूरी 235 किमी से घटकर 210 किमी रह जाएगी। इसके पूरा होने पर दिल्ली से दून का सफर ढाई से तीन घंटे में पूरा हो सकेगा। इस पर एशिया का सबसे बड़ा 12 किमी लंबा एलिवेटेड रोड उत्तर प्रदेश के गणेशपुर से उत्तराखंड के आशारोडी देहरादून तक बनाया जा रहा है। इस हिस्से को एनिमल काॅरिडोर के रुप में विकसित किया गया है। ताकि इसके नीचे से वन्य जीव आसानी से विचरण कर सकेंगे। इसके लिए करीब साढे पांच सौ पिलर बनाए गए हैं। अब इन्हें आपस में जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। इन पिलरों पर मोबाइल नेटवर्क के लिए टावर भी लगाए जाएंगे ताकि इस डार्क जोन में यात्रियों को मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध हो सके। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसी एलिवेटेड रोड का हवाई सर्वे किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed