फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Unilateral action on Muslims in Bahraich violence: Madani

बहराइच हिंसा में मुस्लिमों पर हो रही एकतरफा कार्रवाई : मदनी

Fri, 18 Oct 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Unilateral action on Muslims in Bahraich violence: Madani
मौलाना अरशद मदनी।
देवबंद। देश के मुसलमानों की प्रमुख जमात जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बहराइच हिंसा को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मौलाना मदनी ने कहा कि प्रशासन हिंसक घटनाओं को रोकने में विफल हो रहा, और मुस्लिमों के विरुद्ध एकतरफा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौलाना अरशद मदनी ने एक्स पर बहराइच हिंसा को लेकर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि बहराइच में प्रशासन हिंसा के बाद एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। मुस्लिम युवकों की लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं, जबकि एक मुस्लिम के घर में घुसकर उसकी पिटाई करने और उसकी छत पर भगवा झंडा फहराने वाले असल अपराधी अभी भी सामने आने के बावजूद लगातार उत्पात मचाने पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

मौलाना अरशद मदनी ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रहा केवल मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।
उन अधिकारियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिन्होंने जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बरती। मौलाना मदनी ने कहा कि धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए और गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed