फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uniforms of two thousand scavengers will be made for 50 lakh rupees

50 लाख रुपये में बनेगी दो हजार सफाईकर्मियों की वर्दी

Mon, 12 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Uniforms of two thousand scavengers will be made for 50 lakh rupees
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर अपने सफाईकर्मियों को वर्दी देने जा रहा है। वर्दी ऐसी होगी, जिसे पहनकर निगम के सफाईकर्मी स्मार्ट नजर आएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। निगम में करीब 2000 सफाईकर्मी कार्यरत हैं। प्रत्येक सफाईकर्मी की वर्दी पर ढाई से तीन हजार रुपये खर्च आएगा। इस हिसाब से नगर निगम वर्दी पर 50 लाख रुपये से अधिक खर्च करेगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगमों और नगर पालिकाओं में तैनात सफाईकर्मियों की सुरक्षा के मद्देनजर वर्दी की अनिवार्यता बताई है। एक मार्च 2021 को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत सफाई कर्मचारियों को वर्दी देने की घोषणा की थी। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन के अपर निदेशक नवीन कुमार अग्रवाल ने आठ मार्च 2021 में पत्र जारी किया था। देशभर के सफाईकर्मियों की वर्दी का एक ही डिजाइन रखने को कहा था। आदेश के अनुपालन में नगर निगम सहारनपुर ने सफाईकर्मियों को वर्दी उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम सहारनपुर में करीब 2000 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें करीब 450 स्थायी, करीब 150 संविदा कर्मी तथा बाकी ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी शामिल हैं। प्रत्येक सफाईकर्मी को वर्दी की किट दी जाएगी, इसमें अपर और लोअर के साथ ही जूते, हेलमेट, हैंड ग्लब्स आदि शामिल हैं। प्रत्येक कर्मचारी की वर्दी पर 2500 से 3000 रुपये खर्च आएगा। इस हिसाब से 2000 कर्मचारियों की वर्दी पर 50 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे। खास बात यह है कि वर्दी की गुणवत्ता शासन स्तर से निर्धारित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मिलेगी वर्दी
स्वच्छता कमांडो -- अंडर ग्राउंड सफाई का कार्य करने वाले, जिनमें सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई करने वाले कर्मचारी शामिल हैं।
सफाई मित्र -- इनमें सड़कों की सफाई करने वाले तथा कचरा इकट्ठा करने वाले कर्मचारी शामिल हैं।
ऑपरेटर और सुपरवाइजर -- इनमें मशीन ऑपरेटर जैसे कचरा उठान के लिए जेसीबी, पॉकलेन मशीन तथा ट्रक व छोटा वाहन चलाने वाले ड्राइवर तथा सुपरवाइजर शामिल हैं।
ऐसी होगी सफाईकर्मियों की वर्दी
स्वच्छता कमांडो को अपर और लोअर, हेलमेट, पीठ पर बांधे जाने वाला ऑक्सीजन सिलिंडर और मास्क, हैंड ग्लब्स, सेफ्टी बेल्ट, घुटनों तक के जूते दिए जाएंगे। वर्दी गहरे पीले रंग की होगी, जिस पर हल्की पीली पट्टी बनी होगी। ऑपरेटर और सुपरवाइजर को अपर और लोअर, हेलमेट, मास्क, हैंड ग्लब्स, जूते दिए जाएंगे। इनकी वर्दी ग्रे रंग की होगी। महिला कर्मियों को वर्दी के साथ हरे रंग का दुपट्टा मिलेगा। वर्दी पर सफेद और लाल पट्टी होगी। स्वच्छता मित्रों की वर्दी गहरे नीले रंग की होगी, जिस पर पीले रंग की पट्टी होगी। साथ में पीली जैकेट होगी। इनको वर्दी के साथ टोपी मिलेगी।
महिला कर्मी भी पहनेंगी अपर लोअर
सफाई कर्मियों में बड़ी संख्या महिला कर्मचारियों की भी है, जो आमतौर पर सूट और सलवार पहनती हैं। अब उन्हें भी पुरुष कर्मचारियों के जैसी वर्दी पहननी होगी, इसमें अपर और लोअर होगा। उन्हें दुपट्टा भी दिया जाएगा।

नगर निगम सफाई कर्मियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्दी देने जा रहा है। वर्दी ऐसी होगी कि स्मार्ट सिटी के सफाई कर्मी भी स्मार्ट नजर आएंगे। वर्दी के साथ कई सेफ्टी उपकरण भी होंगे, जो सफाई कर्मियों को सुरक्षित रखेंगे। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed