{"_id":"6aeb891eec8acd862509af2e","slug":"unidentified-vehicle-hits-car-two-dead-mother-and-daughter-injured-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-187377-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत, मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत, मां-बेटी घायल
Thu, 05 Nov 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। स्टेट हाईवे पर उपकारागार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार मोहम्मद एजाज (45) और कार चालक मुकेश (30) की मौत हो गई, जबकि एजाज की पत्नी और बेटी घायल हुए हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कासिमपुरा रोड स्थित अनवर शाह कॉलोनी निवासी मोहम्मद एजाज बुधवार को अपनी बेटी आयशा (18) का उपचार कराने मुजफ्फरनगर गए थे। देर शाम परिवार कार से लौट रहा था। उपकारागार के निकट उनकी कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक मुकेश और मोहम्मद एजाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एजाज की पत्नी रिजवाना और बेटी आयशा घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी भिजवाया। रिजवाना की हालत खतरे से बाहर बताई गई है, जबकि आयशा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कार के आगे चल रहे कैंटर जैसे वाहन से टकराने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।