फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें : पंचायत के फैसले से टेंशन में आई महिला, फिर उजाड़ ली जिंदगी, परिवार में पसरा मातम

Sat, 03 Dec 2022 05:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2022 05:05 PM IST
विज्ञापन
Unhappy with the decision of the Panchayat, the woman hanged herself
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में अंबेहटा के खेड़ा अफगान गांव में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुई पंचायत के फैसले से नाखुश महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।



पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खेड़ा अफगान गांव निवासी रतनपाल व उसके परिवार के बीच पैतृक जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इसके निपटारे के लिए बृहस्पतिवार की रात को ग्राम प्रधान के घेर पर पंचायत हुई थी।

Unhappy with the decision of the Panchayat, the woman hanged herself
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि पंचायत में लिए गए फैसले पर रतनपाल व उसके बेटे ने सहमति जता दी थी। पंचायत में हुए फैसले के बारे में रतनपाल ने घर अगर अपनी पत्नी सुनीता (50) को बताया लेकिन पत्नी पंचायत के फैसले से संतुष्ट नहीं थी।

Unhappy with the decision of the Panchayat, the woman hanged herself
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

इसे लेकर रतनपाल व उसकी पत्नी सुनीता के बीच रात को कहासुनी भी हुई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सुनीता ने घेर में खड़े पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unhappy with the decision of the Panchayat, the woman hanged herself
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

परिजनों द्वारा सूचना देने पर कोतवाल राजेंद्र कुमार वशिष्ठ और चौकी प्रभारी सचिन कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
Unhappy with the decision of the Panchayat, the woman hanged herself
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

कोतवाल राजेंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला कहासुनी के बाद आत्महत्या का है। यदि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed