Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uncontrolled Dumper Crashes Into Underpass in Saharanpur, Driver Killed and Helper Injured

UP: सहारनपुर में बेकाबू डंपर अंडरपास में घुसा, चालक की मौत, दो दिन में उसी जगह दूसरा बड़ा हादसा

Wed, 03 Dec 2025 10:24 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 03 Dec 2025 10:24 AM IST
सार

गागलहेड़ी में सोना सैयद माजरा अंडरपास पर खनिज से भरा डंपर तेज रफ्तार में दीवार से टकरा गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत और परिचालक गंभीर रूप से घायल हुआ। इसी स्थान पर दो दिन पहले भी बड़ा हादसा हुआ था।

विज्ञापन
Uncontrolled Dumper Crashes Into Underpass in Saharanpur, Driver Killed and Helper Injured
हादसा के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गागलहेड़ी में सोना सैयद माजरा क्षेत्र में सोमवार रात दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ। खनिज से भरा तेज रफ्तार डंपर रात करीब डेढ़ बजे अंडरपास की दीवार से टकरा गया। हादसे में चालक मोहसिन (30) निवासी गांव शेखुपुर मुजाहिदपुर, थाना फतेहपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसी गांव का परिचालक साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

 

हाइड्रा मशीन से बाहर निकाला गया शव

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन की मदद से डंपर को पीछे खींचकर उसमें फंसे चालक का शव निकाला गया। घायल परिचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो दिन पहले एनएचएआई द्वारा लगाई गई ग्लास स्क्रीन भी टूटकर नष्ट हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

दो दिन पहले भी इसी जगह 7 लोगों की मौत

गौरतलब है कि 26 नवंबर को इसी स्थान पर बजरी से भरे डंपर के पलटने से कार सवार सात लोग दबकर मारे गए थे। लगातार दो बड़े हादसों ने इलाके में दहशत और सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

तेज रफ्तार और नया स्पीड ब्रेकर बना हादसे का कारण?

सर्विस रोड पर दो दिन पहले ही स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। आशंका है कि डंपर तेज रफ्तार में स्पीड ब्रेकर से उछला, जिससे वह अनियंत्रित होकर अंडरपास की दीवार से जा टकराया।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एक्सप्रेसवे का ओवर ब्रिज खुला होने के बावजूद चालक नीचे सर्विस रोड से क्यों जा रहा था, यह अब भी समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed