{"_id":"5f2d949a8ebc3e3caf681ae6","slug":"uncontrolled-dumper-broke-electric-poles-disrupted-supply-saharanpur-news-mrt49511229","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित डंपर ने बिजली के खंभे तोड़े, आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित डंपर ने बिजली के खंभे तोड़े, आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर खंभों से टकराने वाला डंपर।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित प्रेम नगर में सुबह करीब साढ़े नौ बजे डंपर ने टक्कर मारकर कालोनी के कई खंभे तोड़ दिए। जिससे सिविल कोर्ट में सीजेएम के पेशकार के घर को भी काफी क्षति पहुंची। हादसे से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। कई कालोनियों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अब यहां नए खंभे लगवाने होंगे।
प्रेम नगर निवासी सिविल कोर्ट में सीजेएम के पेशकार अजय शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह ड्यूटी पर घर से निकले थे। वह गेट पर ही पहुंचे थे तभी घर से पत्नी का फोन आया कि घर का छज्जा, गेट और रेलिंग के अलावा आसपास के बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं। एक ट्रक की टक्कर से यह सब हुआ है। देखा कि मोहल्ले में बिजली के खंभे और तार टूटकर इधर-उधर पड़े थे। घटना के समय क्षेत्र के लोग डर गए।
क्षेत्र के राजकुमार खेड़ी, आरएस मिश्रा, ऋषिराम शर्मा आदि ने बताया कि यह डंपर कोई सामान कालोनी में लेकर आया था। उसके लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना के बाद पुलिस ने चालक अफसान और परिचालक अरशद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। ये दोनों बेहट क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पता चला है कि ट्रक का स्वामी यमुनानगर हरियाणा का निवासी लोकेश कुमार है।
विज्ञापन
उधर, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अक्षय कुमार ने बताया कि हादसे में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। निगम के आठ खंभे और बिजली के तार पूरी तरह टूट गए हैं। हादसे के बाद से प्रेम नगर, दिल्ली रोड सहित आसपास की कुछ कालोनियों में आपूर्ति बाधित हो गई है। अब यहां नए खंभे लगने के बाद ही आपूर्ति सुचारु हो सकेगी। निगम की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक स्वामी को बुलाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रेम नगर में डंपर की टक्कर से टूटा गेट।- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड स्थित प्रेम नगर में डंपर की टक्कर से टूटे पड़े बिजली के तार।- फोटो : SAHARANPUR