फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uncontrolled Car Plunges in Ruhada; Father and Son Injured

Saharanpur News: रुहाड़ा में गिरी अनियंत्रित कार, पिता पुत्र हुए घायल

Wed, 22 Apr 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Car Plunges in Ruhada; Father and Son Injured
नानौता। नगर के गंगोह मार्ग स्थित रुहाड़ा पटरी पर एक कार अनियंत्रित होकर गंदे पानी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पिता पुत्र घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे तीतरो थाना क्षेत्र के गांव ठोल्ला फतेहपुर निवासी मुकुल राणा अपने पिता राजबीर सिंह के साथ कार से शामली क्षेत्र के गांव कादरगढ़ दवाई लेने जा रहे थे। चालक का रुहाड़ा पटरी से होते हुए दिल्ली रोड की ओर जाते समय सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर रुहाड़ा में जा गिरी। देखते ही देखते कार पानी में डूबने लगी।
विज्ञापन

पिता पुत्र की चीखें सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व डायल 112 टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुकुल राणा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि उनके पिता की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को रुहाड़ा से बाहर निकलवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed