फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uncontrolled bike entered the field due to tire burst, youth dies

टायर फटने से अनियंत्रित बाइक खेत में घुसी, युवक की मौत

Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike entered the field due to tire burst, youth dies
बड़गांव। बड़गांव सहारनपुर मार्ग पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे लगी तार बाड़ को तोड़ खेत में जा घुसी। दुर्घटना में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को गांव अंबेहटाचांद निवासी दीपक उर्फ कोल्हू (35) पुत्र राजपाल कस्बे में अपनी पत्नी पूजा के साथ खरीदारी करने आया था। दोपहर करीब दो बजे वह पत्नी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। अभी वह कस्बे से कुछ दूरी पर ही पहुंचा था कि अचानक बाइक के आगे का टायर फट गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी तार बाड़ को तोड़ खेत में जा घुसी। इसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के गंभीर हालत में नानौता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed