फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uncle and nephew are serious due to leopard attack in Titauli

Saharanpur News: टिटौली में तेंदुए के हमले से चाचा-भतीजा गंभीर

Thu, 04 Jul 2024 03:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 04 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew are serious due to leopard attack in Titauli
अंबेहटा के टिटौली गांव में तेंदुए के हमले के बाद जानकारी लेते वन क्षेत्राधिकारी व पुलिस। संवाद
अंबेहटा। टिटौली गांव में आंगन में खेल रहे बच्चे को तेंदुआ उठाकर भागने लगा। यह देखकर बच्चे के चाचा ने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग निकला। हालांकि तेंदुए के हमले से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद अमजद का सात वर्षीय बेटा हुसैन घर के आंगन में खेल रहा था। तभी वहां पर तेंदुआ आ गया और बच्चे को उठाकर खेतों की तरफ भागने लगा। यह देखकर हुसैन के चाचा मसरूर लाठी लेकर तेंदुए के पीछे दौड़ पड़ा। इस पर तेंदुए ने मसरूर पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। इसके बाद तेंदुआ हुसैन को छोड़कर वहां से भाग निकला। तेंदुए के हमले में चाचा भतीजे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजन गंगोह सीएचसी लेकर गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि घायलों को करनाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी आरके शर्मा, कमल सक्सेना, वन रक्षक गौरव, चौकी प्रभारी नरेंद्र भड़ाना मौके पर पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि ड्रोन की मदद से तेंदुए की तलाश की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। खेत में तेंदुए के पैर के निशान भी मिले हैं। माना जा रहा है कि तेंदुआ पिछले कई दिन से आसपास के खेतों में घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वनकर्मी लगातार इस क्षेत्र में गश्त करेंगे, जिससे तेंदुए का पता चल सके और उस पर शिकंजा कसा जा सके। - संगीता राघव, एसडीएम नकुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed