फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Unclaimed ashes will find salvation in the lap of Mother Ganga.

Saharanpur News: लावारिस अस्थियों को मां गंगा की गोद में मिलेगा मोक्ष

Sat, 13 Jun 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Unclaimed ashes will find salvation in the lap of Mother Ganga.
सहारनपुर। कई वर्षों से मोक्ष की तलाश में श्मशान घाटों में रखी अस्थियों को मां गंगा की गोद मिलेगी। युवा पार्षद एवं भाजयुमो महामंत्री राहुल झाम्ब और समाजसेवी सचिन जुनेजा ने विभिन्न श्मशान घाटों पर वर्षो से रखी लावारिस अस्थियों के विसर्जन का संकल्प लिया है। उन्होंने मानवता, संवेदनशीलता और सनातन परंपरा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। अज्ञात दिवंगत आत्माओं की अस्थियों को विधि-विधान के साथ मां गंगा में प्रवाहित किया जाएगा।
विज्ञापन

राहुल झाम्ब और सचिन जुनेजा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के नुमाइश कैंप, हकीकत नगर, बाबा लाल दास का बाड़ा सहित विभिन्न श्मशान घाटों में लावारिस अस्थियां वर्षो से सुरक्षित रखी हुई हैं। ये अस्थियां वह हैं, जिनके स्वजनों का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस द्वारा नियमानुसार 72 घंटे तक परिजनों की तलाश और प्रतीक्षा के बाद नगर निगम ने इन अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कराया था, लेकिन अस्थियों का विसर्जन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में अस्थि विसर्जन को आत्मा की शांति और मोक्ष से जोड़ा जाता है। परिजन न होने के कारण ये अस्थियां वर्षो से श्मशान घाटों में ही रखी थी। उन्होंने बताया कि सभी लावारिस अस्थियों को शीघ्र ही हरिद्वार के कनखल स्थित पवित्र सती घाट ले जाया जाएगा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां गंगा में उनका विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed