फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Umar Ali won by maximum votes and Mukesh by least votes

उमर अली सबसे अधिक और मुकेश सबसे कम वोटों से जीते

Fri, 11 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Umar Ali won by maximum votes and Mukesh by least votes
सहारनपुर। जनपद से सातों विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर रही। यहां की पांच सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर सपा की जीत मिली है। बेहट सीट से सपा प्रत्याशी उमर अली खान ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं नकुड़ सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने सबसे कम वोटों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बेहट सीट से सपा प्रत्याशी उमर ने भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी को 37763 मतों के बड़े अंतर से हराया है। उमर को 1345513 मत तथा नरेश सैनी को 96633 मत मिले हैं। पूर्व एमएलसी उमर अली खान का कहना है कि उन्हें मुस्लिमों के अलावा हिंदू और ईसाई समाज का भी समर्थन मिला है, जो उनकी जीत का आधार बना है। बेहट रोड स्थित अपने आवास पर बातचीत के दौरान नवनिर्वाचित विधायक उमर अली खान ने बताया कि उन्हें आठ से दस हजार तक जीत का अनुमान था, मगर इतनी बड़ी जीत होगी यह नहीं सोचा था। जीत के आधार के सवाल पर उनका कहना है कि वो बीते 11 साल से क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय हैं, उनके हर सुख दुख में शामिल रहे हैं। इसी का परिणाम है कि जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रतिनिधि चुना है। वो क्षेत्रवासियों को निराश नहीं होने देंगे। बेहट प्रदेश की नंबर एक विधानसभा है, उनका प्रयास रहेगा कि जन समस्याओं को दूर कर पूरा विकास कराया जाए। उनकी प्राथमिकता घाड़ वासियों की पेयजल की समस्या को दूर करना है। घाड़ क्षेत्र के 333 ग्रामों में बिजली, सड़क के अलावा सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। एक नल वहां पर तीन से चार लाख में लगता है, जो वहां के गरीब लोग नहीं लगवा सकते। एमएलसी रहते हुए भी उन्होंने 77 नल लगवाए थे। दूसरे यहां से पापुलर हरियाणा में बेचे जाते है। यहां प्लाइवुड की फैक्टरी लगनी चाहिए, तो यहां के लोगों को रोजगार मिल सके। इन दोनों मांगो को वो विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन

वहीं नकुड़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने सपा प्रत्याशी डॉ. धर्मसिंह सैनी को महज 315 वोटों से हराया है। धर्मसिंह सैनी पिछले चुनाव में भाजपा से लड़े थे और चुनाव जीते थे। वह सरकार में आयुष राज्यमंत्री रहे थे। ऐन चुनाव के समय वह भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। डॉ. धर्म सिंह सैनी को 103799 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के मुकेश चौधरी को 104114 वोट मिले हैं। धर्मसिंह सैनी का कहना है कि जनता का निर्णय उन्हें स्वीकार है। इतने कम अंतर से हार के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, पार्टी बदल कर चुनाव पड़ा और जनता ने उन्हें 103799 मत दिए, जो उपलब्धि है। फिर भी कम अंतर से हार हुई। कहां कमी रही और चूक हुई यह समीक्षा का विषय है। समर्थक आ रहे हैं और बता रहे हैं, हम उनका आकलन करेंगे और उन कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। गठबंधन को मुस्लिमों ने पूरा समर्थन दिया है। उन्हें हर समाज का भी वोट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed