फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UK will go for the first shipment of lame mangoes in the season

सीजन में लंगड़ा आम की पहली खेप जाएगी यूके

Thu, 08 Jul 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
UK will go for the first shipment of lame mangoes in the season
सहारनपुर। इस सीजन में पहली बार यूके निवासी जनपद के लंगड़ा आम के स्वाद का लुत्फ उठा सकेंगे। मैंगो पैक हाउस से प्रोसेस कर लंगड़ा आम की पहली खेप लंदन भेजी जा रही है। अभी तक इस सीजन में करीब 10.22 टन रामकेला आम लंदन निर्यात किया जा चुका है।
विज्ञापन

जनपद से प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में आम का दुनिया के कई देशों में निर्यात होता है। कोरोना संक्रमण के चलते महाराष्ट्र का अल्फांसो और केसर आम का निर्यात इस बार मैंगो पैक हाउस से नहीं हो सका है, लेकिन अचार और चटनी बनाने के काम आने वाला रामकेला 10.22 टन लंदन भेजा जा चुका है। जिले से पहली बार रामकेला आम का निर्यात हुआ है। बृहस्पतिवार को 1200 किलो लंगड़ा आम की पहली खेप प्रोसेस कर दी गई है। इसे लंदन भेजा जा रहा है। यहां से इस आम की सप्लाई पूरे यूनाईटेड किंगडम में होगी।
विज्ञापन

विदेशियों को पसंद प्रजातियां
वैसे तो भारतीय सभी प्रजातियों की विदेशों में अच्छी मांग हैं, लेकिन दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गुलाब जामुन, मल्लिका, अल्फांसो, केसर आदि प्रजातियों को अधिक पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीजन में लंगड़ा आम की पहली खेप बृहस्पतिवार को लंदन के लिए रवाना हो रही है। इसके लिए मैंगो पैक हाउस में 1200 किलो लंगड़ा आम की प्रोसेसिंग हो रही है। जल्द ही आम के ऑर्डर दूसरे देशों से भी मिलने की उम्मीद है। अब तक 10.22 टन रामकेला आम लंदन निर्यात किया जा चुका है। - अशोक कुमार गुप्ता, मंडी सचिव।
एक नजर में आम निर्यात
वर्ष ------------- मात्रा किलो में
2018 ----------- 3,61,595
2019 ----------- 7,27,895
2020 ----------- 2,68,001
नोट: मंडी समिति के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed