फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UK people liked Ramkela mango, exports increased ten times

यूके वालों को भाया रामकेला आम, दस गुना बढ़ा निर्यात

Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
UK people liked Ramkela mango, exports increased ten times
यूके वालों को भाया रामकेला आम, दस गुना बढ़ा निर्यात
विज्ञापन

सहारनपुर। यूनाइटेड किंगडम में अचार के लिए विख्यात रामकेला आम की इस बार काफी डिमांड है। यूके में रहने वाले भारतीय उप महाद्वीप के लोगों को इसका अचार खासा पसंद आ रहा है। इसके चलते रामकेला आम इस बार 150 क्विंटल लंदन भेजा जा चुका है। जबकि पिछले वर्षों में यह 10 से 15 क्विंटल ही निर्यात होता था। अभी इसके और निर्यात होने की उम्मीद है।
जनपद से प्रतिवर्ष विभिन्न देशों को आम का निर्यात होता है। इसके लिए मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस में आम की प्रोसेसिंग की जाती है। जनपद से दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गुलाब जामुन और महाराष्ट्र एवं आंध्रप्रदेश का केसर और अल्फांसो आम यहां प्रोसेस करके विदेश भेजा जाता है। इस बार अब तक आम का निर्यात लंदन और स्विटजरलैंड किया गया। इसमें 500 किलो लंगड़ा आम और 150 क्विंटल रामकेला आम का निर्यात हुआ है। लंगड़ा आम का निर्यात स्विटजरलैंड और रामकेला आम का अधिकांश निर्यात लंदन हुआ है। बीते वर्षों में रामकेला निर्यात की यह सबसे बड़ी मात्रा है। इससे पूर्व के वर्षों में रामकेला का निर्यात अधिकतम 10 से 15 क्विंटल तक ही सीमित रहता था।
विज्ञापन

वर्जन
- रामकेला आम की मांग यूके में बढ़ रही है। लंदन और आसपास रहने वाले भारतीय उप महाद्वीप वासी रामकेला को काफी पसंद कर रहे हैं। इसका उपयोग खास तौर से अचार और चटनी बनाने में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरजीत सिंह ढिल्लन, निर्यातक
- पहली बार मैंगो पैक हाउस से 150 क्विंटल रामकेला लंदन निर्यात हुआ है। निर्यातक के पास अभी और ऑर्डर हैं। यूके वासियों को रामकेला का अचार और चटनी खूब भा रही है। इसके चलते अधिक निर्यात हो रहा है। - अशोक गुप्ता, मंडी सचिव
जिले से आम का कुल निर्यात (किग्रा में)
2018 -- 3,61,595
2019 -- 7,27,895
2020 -- 2,68,001
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed