{"_id":"58b706164f1c1b965e832493","slug":"uh-the-moment-went-weeds-turned-into-happiness-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ, पलभर में मातम में बदल गई शादी की खुशियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ, पलभर में मातम में बदल गई शादी की खुशियां
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
गमगीन माहौल में होती शादी की रस्में।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बड़गांव में हरियाणा के नारायणगढ़ के गांव मौली से क्षेत्र के गांव अंबेहटा चांद में आ रही बारात की गाड़ी के मुलाना में दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ बारातियों की मौत के बाद दुल्हन के घर मातम पसर गया।
बाद में दूल्हा आठ-दस बारातियों को लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। जहां गमगीन माहौल में विवाह की रस्में पूरी करके दुल्हन को विदा किया गया। बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा चांद निवासी राजकुमार उर्फ पप्पू की पुत्री प्रीति की बुधवार को बारात आनी थी।
कई दिन से शादी की तैयारियां चल रही थी। बारात में करीब डेढ़ सौ बाराती आने थे। उनके स्वागत के लिए दुल्हन पक्ष के लोग तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान खबर आई कि सुबह आठ बजे हरियाणा के सढ़ोरा के डहर अमली गांव के पास बारातियों की टवेरा दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि टवेरा में सवार दूल्हे के दो मामा, मामा के दो लड़के और एक मौसा सहित आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस खबर के बाद राजकुमार के घर में मातम छा गया।
दोपहर में दूल्हा आठ-दस बारातियों को लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। जहां शादी की रस्में पूरी की गई। इसके बाद दूल्हे और दुल्हन को विदा कर दिया गया।