फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Typhoid and diarrhea hit in the rain

बरसात में टायफाइड और डायरिया की मार 16-00-52

Mon, 09 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Typhoid and diarrhea hit in the rain
जिला अस्पताल परिसर में बैठे मरीज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बरसात के मौसम में 40 प्रतिशत तक टायफाइड और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दूषित पानी की वजह से मरीजों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में बीमारी से बचने के लिए उचित खानपान के साथ ही कई सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी और निजी चिकित्सकों के यहां इन दिनों टायफाइड और डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। ज्यादा मरीज टायफाइड के हैं और इसके बाद डायरिया से लोग ग्रसित हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी, डॉ. पीडी गर्ग का कहना है कि बरसात के दिनों में पानी दूषित हो रहा है। इस वजह से टायफाइड और डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। इससे बचाव को कई सावधानियां बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
- दिन में कई बार साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं और दो बार नहाएं।
- नल व टंकी के पानी को दिन में दो से तीन बार उबालकर पीएं।
- शरीर पर हुए जख्म पर दूषित पानी न लगने दें।
- घरों और आसपास पानी का जमाव न होने दें। कूलर के पानी को भी नियमित बदलते रहें।
- जहां पर पानी जमा होने की संभावना है, वहां पर मिट्टी का तेल डाल दें।
- बरसात में भीगने से बचें। रोजाना कपड़े बदलें और कपड़ों को अच्छी तरह धोएं।
दूषित पानी से होती हैं यह बीमारियां
चिकित्सकों के मुताबिक दूषित पानी से हैजा, टायफाइड, पीलिया, आंतों की टीबी, डायरिया, एमीबियेसिस, एलर्जी, कान, नाक और मुंह में संक्रमण होता है। वहीं, बरसात में पानी का जमाव होता है, जिससे मच्छरों की भरमार होती है। इससे मलेरिया व डेंगू होने का खतरा बना रहता है।

जिला अस्पताल में उपचार के लिये लाइन में लगे लोग

जिला अस्पताल में उपचार के लिये लाइन में लगे लोग- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में उपचार के लिये लाइन में लगे लोग

जिला अस्पताल में उपचार के लिये लाइन में लगे लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed