फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two youths on a bike killed in an accident on the Doon Expressway.

Saharanpur News: दून एक्सप्रेसवे पर हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 07 Jul 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two youths on a bike killed in an accident on the Doon Expressway.
नानौता/बिहारीगढ़(सहारनपुर)। नानौता थाना क्षेत्र के गांव तिलफरा ऐनाबाद के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार नदीम (25) और कार्तिक (17) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन


हादसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नानौता थाना क्षेत्र के गांव तिलफरा ऐनाबान के पास रविवार देर शाम हुआ। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुर निवासी नदीम, झींवरहेड़ी निवासी कार्तिक पुत्र रोहताश और कार्तिक पुत्र संदीप एक ही बाइक से शामली की तरफ से बिहारीगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्तिक ने अपने फोन से डायल-112 को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद नानौता और बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को थानाभवन सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान नदीम की मौत हो गई, जबकि कार्तिक पुत्र रोहताश को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे कार्तिक का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि तीनों मजदूरी करते थे और मजदूरी के पैसे लेने ही नानौता क्षेत्र में गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। दोनों युवक अविवाहित थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गांवों में शव पहुंचने पर गमगीन माहौल में मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, सीओ गंगोह शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed