फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two youths died due to drowning in Yamuna river

यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

Wed, 23 Jun 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two youths died due to drowning in Yamuna river
यमुना में डूबे युवकों को तलाश करते गोताखोर - फोटो : SAHARANPUR
यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गंगा दशहरे पर हरियाणा से स्नान करने आए दो युवक यमुना में डूब गए। यमुना किनारे लावारिस हालत में खड़ी युवकों की बाइक देख पुलिस ने उनकी तलाश कराई, जिस पर उनकी लाशें यमुना नदी से मिल गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए।
यमुना किनारे गंगा दशहरे पर मेले का आयोजन किया जाता है। दौलतपुर घाट पर बने यमुना नदी पुल पर लगा मेला समाप्त होने के बाद रविवार की शाम दो युवक रणजीत सिंह (28) निवासी शेरगढ़ टापू और सुनील कुमार (30) निवासी नालीपार थाना कुंजपुरा जिला करनाल से यमुना नदी में स्नान करने आए थे। दोनों युवक अपनी बाइक नदी के किनारे खड़ी कर यमुना में नहाने लगे। स्नान करते समय वह नदी के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। वहां तैनात पुलिस ने दो बाइकों को जब लावारिस अवस्था में खड़ी देखा। वहीं पर उनके कपडे़ पडे़ थे। उनमें पुलिस को मोबाइल मिला। पुलिस ने परिजनों के नंबर निकाल कर उनको फोन किया तब जाकर युवकों की तलाश शुरू हुई। स्थानीय गोताखोरों से जब काम नहीं चला तो यमुना नगर से गोताखोर बुलाए गए और उनकी मदद से सोमवार की शाम शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा कोई भी कानूनी कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध किए जाने पर पुलिस ने पंचनामा भर कर शवों को उन्हें सौंप दिया। परिजनों द्वारा बेहद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ गंगोह रिजवान अहमद ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर शवों को पंचनामा भर उन्हें सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed