फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two youth committed suicide by hanging

दो युवकों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 02 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two youth committed suicide by hanging
दो युवकों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

चिलकाना/छुटमलपुर। जिले में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार दोनों नशे के आदी थे।
शुक्रवार सुबह चिलकाना थाने के गांव भोजपुर तगा में एक व्यक्ति ने आम के बाग में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति की पहचान गांव गुमटी निवासी प्रमोद कुमार (40) पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई। पुलिस ने आत्महत्या करने की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि प्रमोद शराब का अत्यधिक सेवन करता था। इसे लेकर घर में रोज क्लेश रहता था। रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर प्रमोद ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव लेने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर दूसरी घटना में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां में तौसीफ (20) पुत्र अब्दुल रहमान का शव भी गांव के एक बाग में फंदे पर लटका मिला। उसके परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था और दो दिन से घर भी नहीं आया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने आत्महत्या की सूचना दी थी। इसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed