फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two young men killed in head-on collision between motorcycles

Saharanpur News: बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत

Tue, 20 Oct 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two young men killed in head-on collision between motorcycles
नकुड़(सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव जैनपुर-कुराली संपर्क मार्ग पर रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें गांव कुराली निवासी तरुण (23) की मौके पर ही मौत हो गई। गंगोह थाना क्षेत्र के गांव ताताहेड़ी निवासी मिथुन कुमार (20) ने देर रात राजकीय मेडिकल काॅलेज पिलखनी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कुराली के प्रशासक रोहित ने बताया कि तरुण मेरठ से अग्निवीर भर्ती के लिए टेस्ट देने के बाद गांव लौट रहे थे। वह जब जैनपुर से कुराली जा रहे सड़क मार्ग पर पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इनमें तरुण ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मिथुन को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक सवारों के पास हेलमेट नहीं था। यदि हेलमेट होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। उधर, सीओ नकुड़ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बहनों में इकलौता था तरुण
रोहित ने बताया कि तरुण दो बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी बड़ी बहन की आगामी 21 नवंबर को शादी होनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। भाई की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। वहीं, मिथुन चार भाई और दो बहनों में सबसे बड़े थे। वह ईंट भट्ठे पर काम करते थे। उनके माता-पिता हरियाणा के बिलासपुर में भट्ठे पर थे। वह उनके पास ही जा रहे थे।


सड़क हादसे में बाइक सवार दो श्रद्धालुओं समेत तीन घायल
बेहट। शाकंभरी देवी रोड पर भागूवाला गांव के पास रविवार रात में माता के दर्शन कर सिद्धपीठ से लौट रहे पड़ोसी राज्य हरियाणा के श्रद्धालुओं की बाइक सामने से आई बाइक से टकरा गई। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। हरियाणा के जगाधरी निवासी अर्पित व निखिल माता के दर्शनों के लिए सिद्धपीठ आए थे। रात दर्शन कर वापस लौटते समय उनकी बाइक सामने से आ रहे बाइक सवार मिर्जापुर पोल निवासी मुशर्रफ से टकरा गई। हादसे में तीनों को गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed