{"_id":"6089a3398ebc3e593b403779","slug":"two-young-men-caught-with-fake-currency-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में नकली नोटों के साथ पकड़े दो युवक, चल रही छानबीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में नकली नोटों के साथ पकड़े दो युवक, चल रही छानबीन
Wed, 28 Apr 2021 11:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल थाना पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो युवकों को पकड़ा है। आरोपी दोनों युवक देवबंद कस्बे के रहने वाले हैं। पुलिस इनसे पूछताछ करने में लगी हुई है। बुधवार शाम के समय यह दोनों युवक थ्री व्हीलर से नागल पहुंचे। युवकों ने थ्री व्हीलर चालक को किराया देने के लिए 100 का नोट दिया। चालक ने नोट लेने के बाद उसे देखकर नकली होने की बात कही और वापस कर दिया।
विज्ञापन
इस पर युवक उससे बहस करने लगे। इससे विवाद की स्थिति बन गई। तभी वहां पुलिसकर्मी पहुंच गए और पूरा मामला सुनने के बाद युवकों को पकड़ लिया। युवकों के पास से 100- 100 के 10 नकली नोट मिले। इसके बाद युवकों को पुलिस थाने ले गई। युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह नोट उन्हें यमुनानगर के रहने वाले रिश्तेदार से मिले हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस इनको रिश्तदार को भी पकड़ने के प्रयास में लग गई। एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि युवकों को नकली नोटों के साथ पकड़ा गया है, इनके साथियों को तलाश किया जा रहा है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन