फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two workers died due to drowning in the canal

नहर में डूबने से दो श्रमिकों की मौत

Sun, 19 Jun 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two workers died due to drowning in the canal
नहर में डूबने से दो श्रमिकों की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पर नहाने गए दो श्रमिकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए भेजे। दोनों श्रमिक राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले थे, जो सहारनपुर में निजी निर्माण कंपनी में काम करते थे।

घटना शनिवार की देर शाम की है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कैलाश (22) पुत्र दयाल और मांगेराम (24) पुत्र भीमा सिंह मूलरूप से राजस्थान के जनपद जौधपुर के थाना मतोड़ क्षेत्र के रहने वाले थे। दोनों सहारनपुर में सरकारी कार्य कराने वाली एक निजी निर्माण कंपनी में काम करते थे। शनिवार की शाम पांच बजे दोनों की ड्यूटी खत्म होने के बाद थाना कुतुबशेर क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पर नहाने गए थे। बारिश होने के वजह से नहर में पानी ज्यादा आ रहा था। इसी वजह से वह नहाते हुए गहरे कुंड में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों श्रमिक नहर में डूब चुके थे। पुलिस ने देर शाम गोताखोरों की मदद से शवों का बाहर निकलवाया और उनके परिजनों को भी सूचना दे दी। रविवार की देर रात तक परिजन सहारनपुर पहुंचेंगे। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों के हवाले किया जाएगा। दोनों श्रमिक अवविवाहिता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed