फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two women died in different accidents

अलग अलग हादसों में दो महिलाओं की मौत

Sun, 08 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two women died in different accidents
गागलहेड़ी/बड़गांव (सहारनपुर)। अलग अलग हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। गागलहेड़ी में हरोड़ा सीएचसी से दवाई लेकर सड़क पार रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि बड़गांव में ग्राम प्रधान की माता की छत से गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे 42 वर्षीय प्रवीन पत्नी शफीक निवासी नानका थाना फतेहपुर हरोड़ा के सरकारी चिकित्सालय में दवाई लेने आई थी। दवाई लेकर जैसे ही वह देहरादून हाईवे पर चढ़ी तो अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 ने 108 की मदद से घायल प्रवीन को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रवीण की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया, वहीं परिजन शव को बिना किसी कार्रवाई के जिला चिकित्सालय से अपने गांव ले गए।
विज्ञापन

बड़गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे ग्राम खुदाबक्सपुर माजरा में ग्राम प्रधान अमरीश कुमार की 60 वर्षीय माता बालादेवी छत पर सोने के लिए गई थीं। जहां वह असंतुलित होकर पैर फिसल जाने के कारण छत से नीचे गिर गईं। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन तत्काल उन्हें पहले गांव में ही निजी चिकित्सक के पास लेकर गये जहां पर निजी चिकित्सक ने जांच के उपरांत महिला को हेड इंजरी व शरीर में अंदरूनी चोटों का हवाला देते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed