फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two vehicle thieves with 24 bikes arrested

24 बाइकों के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two vehicle thieves with 24 bikes arrested
- अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के हैं दोनों सदस्य
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बुधवार को अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को दिल्ली रोड से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की 24 बाइकें बरामद की गई हैं । ये चोर अस्पतालों, पार्कों और अन्य भीड़ वाले क्षेत्रों से बाइकें चोरी करके यूपी के शहरों के अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून सहित अन्य शहरों में बेच देते थे। कुछ वाहनों के पार्ट्स निकालकर भी बेचे जा रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पकड़े गए वाहन चोरों से मिले सुराग के आधार पर थाना सदर बाजार प्रभारी पंकज पंत के साथ अन्य टीमों को छानबीन में लगाया गया था। इन टीमों की मदद से ही दो वाहन चोर पकड़े गए हैं। इनमें रोहित शर्मा निवासी बह्मपुरी थाना सदर और जसपाल उर्फ जस्सी निवासी गांव शीतलपुर गंगोह शामिल हैं।
विज्ञापन

---- शहर से देेहात तक चुराए दोपहिया वाहन
- पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह से शहर के अलावा देहात में भी कई दोपहिया वाहनों की चोरी की है। इनमें थाना सदर क्षेत्र के अलावा गंगोह और नकुड़ क्षेत्र में अधिक रहे हैं। अधिक भीड़ या बिल्कुल सुनसान वाले इलाकों में मिलने वाले दुपहिया वाहनों पर उनकी सबसे अधिक नजर रहती थी और उन्हीं को वे मौका पाते ही चुरा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कई बार जेल गए, फिर भी नहीं सुधरे
- इन वाहन चोरों पर अलग-अलग थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर वाहन चोरी के ही हैं। एसएसपी ने बताया कि कई बार जेल जाने के बावजूद भी ये आरोपी अब तक वाहन चोरी में सक्रिय हैं।

------
खंडहरनुमा मकानों को बनाते थे वाहनों का गोदाम
- वाहनों की चोरी के बाद आरोपी इन्हें रेलवे कॉलोनी के खंडहरनुमा मकानों में ले जाते थे। यहां इन्हें छिपा देते थे और मौका पाते ही इनकी बिक्री कर देते थे। इसी तरह देहात में भी ऐसे क्षेत्रों को चुनते थे जहां किसी की नजर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed