फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two ultrasound centers found without doctors, seized

Saharanpur News: बिना चिकित्सक के चलते मिले दो अल्ट्रासाउंड सेंटर, सीज

Tue, 30 Jan 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two ultrasound centers found without doctors, seized
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के मानकमऊ और बेहट में कार्रवाई करते हुए दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों को बंद कराया है। इन सेंटरों पर बिना चिकित्सक के ही मशीन खुली पाई गई। विभाग की कार्रवाई से खलबली मची रही।
विज्ञापन

पिछले दिनों आईजीआरएस पोर्टल पर मानकमऊ व बेहट में बिना चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने की शिकायत की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने डिप्टी सीएमओ डॉ. कुनाल जैन और एसीएमओ डॉ. ओपी गुप्ता को जांच के निर्देश दिए। एसीएमओ डॉ. ओपी गुप्ता ने शनिवार को बेहट में बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। यहां अल्ट्रासाउंड की मशीन खुली और चिकित्सक गायब मिला। ऐसे में एसीएमओ ने सेंटर को सीज कर नोटिस दिया। सोमवार को मानकमऊ में वी-ब्रॉस डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। यहां पर भी चिकित्सक के बिना ही अल्ट्रासाउंड मशीन खुली मिली। ऐसे में आशंका जताई गई कि अल्ट्रासाउंड बिना चिकित्सक के ही किए जा रहे थे। जिस पर यह सेंटर पर सीज किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि बिना चिकित्सक और लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। एसीएमओ को निर्देश दिए गए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed