फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two trains will remain closed between Saharanpur-Shamli for four days from today, problems will increase

Saharanpur News: आज से चार दिन सहारनपुर-शामली के बीच बंद रहेंगी दो ट्रेनें, बढ़ेगी दिक्कत

Mon, 19 Feb 2024 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two trains will remain closed between Saharanpur-Shamli for four days from today, problems will increase
सहारनपुर। दिल्ली डिवीजन के थानाभवन रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण 20 से 23 फरवरी तक ब्लॉक रहेगा। इसकी वजह से सहारनपुर-शामली के बीच दो ट्रेनें बंद रहेंगी, जबकि एक ट्रेन अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे लेट चलेगी। दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस को रूट बदलकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर खंड में थानाभवन रेलवे स्टेशन पर 20 से 23 फरवरी तक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के साथ अन्य कार्य करने के लिए यातायात ब्लॉक रहेगा। इसके चलते ट्रेन नंबर 04401 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस, 04402 सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस शामली तक चलेगी। इन दोनों ट्रेनों का संचालन सहारनपुर-शामली के बीच नहीं होगा। ट्रेन नंबर 14305 दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस को 20 से 23 फरवरी तक दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, टपरी के रास्ते चलाया जाएगा। 04521 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित मार्ग पर डेढ़ घंटे रोककर चलाया जाएगा। ट्रेनों के प्रभावित होने से चार दिन सहारनपुर-शामली के बीच सफर मुश्किलें भरा रहेगा। ऐसे में जो यात्री ट्रेनों से सफर करते हैं, वे शामली रूट पर ट्रेनों की जानकारी अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed