{"_id":"649494d6cdd28c0332064044","slug":"two-trains-were-cancelled-nine-trains-reached-late-in-saharanpur-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-4673-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो ट्रेनें रहीं रद्द, नौ ट्रेनें सहारनपुर में देरी से पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो ट्रेनें रहीं रद्द, नौ ट्रेनें सहारनपुर में देरी से पहुंचीं
विज्ञापन
-ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। बृहस्पतिवार को दो ट्रेनें रद्द रही, जबकि नौ ट्रेनें अपने तय समय से सहारनपुर में लेट पहुंची। जिसके चलते भीषण गर्मी में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-गाजीपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, आनंद विहार-उधमपुर स्पेशल ट्रेन रद्द रही। जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस 15 घंटे, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 2:30 घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस 2:21 घंटे, जम्मूतवी-वारणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस पौने दो घंटे, न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से सहारनपुर में आई।
इनके साथ ही पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, देहरादून-सहारनपुर, लखनऊ-चंडीगढ़ और चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस भी अपने तय समय से लेट पहुंची। ट्रेनों के रद्द होने और लेट आने से रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान हुए। जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा है उन पर अधिक दबाव बढ़ गया। क्योंकि इन ट्रेनों में भीड़ काफी है। सबसे ज्यादा भीड़ अमृतसर-बनमनखी जनसेवा, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस सहित लंबे रूट की चलने वाली ट्रेनों में हैं।